: बाउंड ओवर करवाही, दामजीपुरा चौकी में शिविर लगाकर की गई
Mon, Apr 15, 2024
भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा में लोक सेवा अस्थाई वारंट का शिविर रखा गया शिविर में बताया गया की दामजीपुरा में पहली बार तहसीलदार तिवारी साहब द्वारा ग्रामीणों को भीमपुर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुमूल्य इलाका है और गरीब स्थिति के लोग यहां पर रहते हैं इसी को देखते हुए 200 के आस पास केस अस्थाई वारंट थे दामजीपुरा पुलिस चौकी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार तिवारी साहब एवं दामजीपुरा के नायब तहसीलदार और पटवारी सोनू भुजवरे एवं थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर एवं पुलिस चौकी प्रभारी मुजफ्फर हुसैन द्वारा ग्रामीणों से मिलकर 200 से ऊपर अस्थाई वारंट को तमिल किया यहां शिविर दामजीपुरा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सभी लोग दामजीपुरा बाजार करने आते हैं इसी को देखते हुए तहसीलदार साहब द्वारा यहां शिविर का आयोजन किया गया क्योंकि लोग 80 किलोमीटर भीमपुर जाकर अपना समय एवं रुपए खर्च करके आते हैं इसी को देखते हुए उन्होंने एक दिन पूर्व या नोटिस लोगों तक पहुंचा दिया था की आप लोग कल शनिवार दामजीपुरा पहुंच जाना ग्रामीण समय पर उपस्थित हो गए थे और ग्रामीण को तहसीलदार साहब द्वारा समझाया गया कि 6 माह तक कोई लड़ाई झगड़ा ना करें क्योंकि अभी लोकसभा चुनाव नेपाल सिंह ठाकुर मोहदा थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
: बिजली विभाग के लापरवाही से डीपी में लगी आग
Sun, Apr 14, 2024
दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा स्कूल ग्राउंड के पास डीपी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया था डीपी का पूरा केवल जलकर खाक हो गया डीपी में यहां पर सभी लोगों के डायरेक्ट वायर लगने के कारण से डीपी में लगी आग ग्रामीणों की मदद से आग को काबू पाया गया ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टला मोहल्ले में अफरा ताफरी, का, माहौल बन गया था कुछ ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई विभाग के अधिकारी द्वारा तत्काल बिजली बंद की गई बिजली बंद होते ही ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाया गयाग्रामीणों द्वारा लाइनमैन को बुलावा गया एवं घटना की जानकारी जेई, को भी कर दी गईइनका कहनाहमारे पास केवल उपलब्ध नहीं है जैसे ही केवल आ जायेगा बिजली सही कर दी जाएगी एक-दो दिन लगेंगेभीमपुर
[video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Video-2024-04-14-at-4.15.07-PM.mp4"][/video]
: बुन्देली भाषा में कविता के माध्यम से मतदान का देशव्यापी महत्व बताया
Sun, Apr 14, 2024
सागर I निर्वाचन जागरूकता अभियान हेतु “स्वीप पार्टनर“ कार्यक्रम सीएम राईज शासकीय एम एल बी क्रमांक 1 सागर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संचालक सुनील जैन के आह्वान पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं ने अपने शब्दों द्वारा निर्वाचन में मताधिकार को सर्वश्रेष्ठ कार्य के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू द्वारा मतदान को महादान बताया गया। प्रदीप कुमार पाण्डे द्वारा बुन्देली भाषा में “चलो रे भैया चलो रे कक्का काकी वोट डालन जरूर जाइयो“ उक्त कविता द्वारा रोमांचक तरीके से मतदान का देशव्यापी महत्व बताया। सुधा कौशल द्वारा नाट्य प्रस्तुति प्रदर्शित करके छात्रों को मतदान को निज स्वतंत्रता का अधिकारी बताया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि मतदान बिना किसी दबाब के स्वतंत्र रूप सदैव करना चाहिए। स्वाति चौकसे द्वारा अपने पिताजी द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया, रमा दुबे और स्मिता मिश्रा द्वारा अनुशासित मन से मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।ब्रजेश जैन द्वारा हमेशा की तरह सुन्दर कविता प्रस्तुत कर संपूर्ण मंच को भाव विभोर कर दिया। हेमंत दुब द्वारा अनुच्छेद 324 के महत्व को बताते हुए सर्वप्रथम निर्वाचन की पृष्ठभूमि के बारे में प्रकाश डाला गया। राकेश जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विनय कुमार दुबे द्वारा यह बताया गया कि जब से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रचार प्रसार किया गया है। तब से मतदान का प्रतिशत अभूतपूर्व रूप से लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। उक्त कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहें।