Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पुलिस लाईन सागर में आयोजित किये गये समर कैंप का समापन। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा बच्चों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित।

admin

Mon, Jun 17, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live पुलिस लाईन सागर में आयोजित किये गये समर कैंप का समापन। पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा बच्चों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक सागर नितेश वाईकर के नेतृत्व में पुलिस लाइन सागर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिये दिनांक 10.05.2024 से दिनांक 17.06.2024 तक निःशुल्क समर कैम्प का आयोजन किया गया। समर कैम्प में 160 बच्चों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज करवाया गया। बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु पुलिस विभाग के दक्ष प्रशिक्षकों एवं प्रायवेट संस्था के माध्यम से समर कैम्प आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा समर कैम्प में शामिल बच्चों को योगा, डांस, मेंहदी, कम्प्यूटर, पेंटिंग एवं खेल की विभिन्न विधाओं जैसे- फुटबाल, वालीबाल, बैडमिन्टन, एथेलिटिक्स जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा उपरोक्त गतिविधियों मे बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। दिनाँक 17.06.2024 को पुलिस अधीक्षक सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ.श्री संजीव उइके की उपस्थिति में समर कैम्प 2024 समापन समारोह में बच्चों को परिवार सहित पुलिस लाइन ग्राउण्ड सागर में आमंत्रित किया गया । समापन समारोह मे पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा समर कैम्प में शामिल सभी बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा समर कैम्प में शामिल बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षको को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन