: अंजू जायसवाल हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला पुर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आरोपी
Sat, Apr 6, 2024
अंजू जायसवाल हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला पुर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आरोपी!
वैढ़न हत्याकांड में 6आरोपी ने मिलकर अंजु जायसवाल की थी हत्या 72 घंटे बाद चढ़ा सिंगरौली पुलिस के हत्थे, चार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में! दो फरार,इस हत्याकांड में,कोई और नहीं भाजपा का नेता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ही निकला मास्टरमाइंड कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिली सफलता, रीवा आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी!
,सिंगरौली, बीते दिन जिलानी मोहल्ला के घर में घुसकर मां को मौत के घाट उतार बेटी को घायल कर फरार हुए आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिली सफलता,,जिलानी मोहल्ला हत्याकांड का आरोपी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा के चर्चित नाम बबलू जायसवाल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष इस घटनाक्रम का मास्टरमाइंड निकला,,जिसका नाम सुनील जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल है हत्याकांड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा तब जाकर हासिल हुआ जिसे आज कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफल हुई ,इस पूरे हत्याकांड में सिंगरौली आरोपी भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बबलू जायसवाल के साथ- उत्तर प्रदेश के भी आरोपी सम्मिलित थे!
,यह पूरी वारदात लूट के इरादे से की गई थी आरोपियों को अंदेशा था कि सुरेश जायसवाल द्वारा घर में पैसे रखे गए हैं ! आरोपी लगातार व्यापारी के घर का रेकी कर रहे थे हत्या के दिन भी आरोपियों द्वारा व्यापारी के घर का रेकी की गई थी जहां इस घटना को अंजाम दिए,,भाजपा नेता का नाम सामने आने पर लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी की हो रही किरकिरी !वर्तमान युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष टीम का सुनील जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल सक्रिय सदस्य रहा है बीजेपी पार्टी से नजदीकी रिश्ता होने का दावा भी किया जा रहा है होर्डिंग पोस्टर में विधायक से लेकर मंत्री तक के साथ में है तस्वीर
सूत्र यह भी बता रहे हैं भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी है बबलू जायसवाल जो आज जिले में चर्चा का विषय बना है बबलू जायसवाल
: मध्यप्रदेश में मतदान दिवस के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी
Sat, Apr 6, 2024
भोपाल I मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव के लिये 4 चरणों में मतदान होना है। राज्य शासन ने प्रत्येक चरण के मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार, द्वितीय चरण का मतदान 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार, तृतीय चरण का मतदान 7 मई 2024 मंगलवार और चतुर्थ चरण का मतदान 13 मई 2024 सोमवार को होगा। संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन होगा।
: सागर: क्षत्रिय समाज प्रतिनिधि मंडल ने झूठी FIR पर सौपा एसपी को ज्ञापन
Sat, Apr 6, 2024
सागर। जिला क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को एक ज्ञापन सौपते हुए माँग की है कि, पत्रकार एवं समाज के साथी गजेंद्र ठाकुर पर सिटी कोतवाली में दर्ज हुए एक कथित झूठे मामलें पर शीघ्र निष्पक्ष व बगैर किसी दवाब के पुनः जांच कर एफआईआर वापस ली जाए।
संगठन के जिला अध्यक्ष हरीराम सिंह कैथोरा ने बताया कि समाज के सक्रिय सदस्य एवं लंबे समय से पत्रकारिता का कार्य कर रहे गजेंद्र ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज किया गया मामला बेहद गलत हैं। गौरतलब हैं कि करीब डेढ़ साल पुराने एक अपराधी तत्व के आवेदन पर अब मामला बना दिया गया जिसपर सारी समाज में आक्रोशित हैं, जिसपर पुनः जांच की जाएं मामलें को जल्द समाप्त करने की हम सब मांग करते हैं, चुकी आचार संहिता लागू है इस लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की हैं अगर मामलें में साथी गजेंद्र ठाकुर को शीघ्र न्याय नही मिला तो समाज के सैकड़ो लोग प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। पुलिस अधीक्षक ने क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया हैं कि मामलें को जल्द दिखवाया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नही होगा।ज्ञापन में हरिराम सिंह कैथोरा जिला अध्यक्ष क्षत्रिय समाज,राहुल सिंह चौरा युवा जिला अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह भापेल कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह प्रचार समिति प्रभारी, विक्रम प्रताप सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,प्रीतम सिंह देवरी,भूपेंद्र सिंह राजपूत केसली,
नीरज सिंह नयाखेड़ा,अनुराग सिंह राहतगढ़, गजेंद्र सिंह ठाकुर पत्रकार मौजूद रहे।