: नच बलिये सीजन 11 का भव्य कार्यक्रम जुलाई में होगा बताया राजेश मनवानी ने
admin
Tue, Jun 18, 2024मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live
नच बलिये सीजन 11 का भव्य कार्यक्रम जुलाई में होगा बताया राजेश मनवानी ने
सागर/ मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार के तत्वाधान में आयोजित नच बलिये - 11 , प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सागर जिला की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल व सी.बी.एस.सी. की जिन छात्राओं ने 10 वीं, 12 वीं में 75 % से अधिक अंक हासिल किये हो उन छात्राओं का सम्मान होगा । यह कार्यक्रम रविंद्र भवन सागर के सभागार में आयोजित नच बलिये - 11 में डांस, सिंगिंग, फैशन शो प्रतियोगिता के साथ ही जुलाई 2024 को होगा। डायरेक्टर राजेश मनवानी ने बताया कि सम्मानित किये जाने वाली सभी प्रतिभावान मेघावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनवानी फिल्म्स उन सहभागी कलाकार बच्चो बच्चियों का उत्साहवर्धन दर्शको के सामने प्रस्तुत करने का महत्पूर्ण अवसर प्रदान करता है । आयोजन के संयोजक डॉ. सुरेशचंद रावत, सुरेश मोहनानी, एड.वीमू राणा, निर्मल भोले, अनिल जसवानी, विशाल पंजवानी ने बताया की इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सभी कलाकारों एवं सागर की समाजसेवी संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है । मंच का कुशल एवं प्रभावी सञ्चालन एड.महेश नेमा एवं आचार्य प.महेशदत्त त्रिपाठी करेंगे । समाजसेवी चंद्रकांत भाई पटेल, वरिष्ठ पत्रकार सतीश पाठक, अजय मोहनानी, अनिल गंगवानी, शंकर मोटवानी ने बताया की इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 05 वर्ष से 65 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है प्रतियोगिता में सम्मिलित होने और जो प्रतिभागी ऑडिशन में सेलेक्ट होंगे केवल वे ही कार्यक्रम का हिस्सा बनेगे और अपना हुनर रविंद्र भवन के दर्शको से खचाखच भरे सभागार में दिखा पाएंगे । फार्म मनवानी स्टूडियो गुजराती बाजार से प्राप्त कर सकते है । नच बलिये कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मालती सेन, श्वेता ठाकुर, आस्था आर्य, महक मोहनानी, सईद खान, सुश्री सीमा सेन, दीपाली चंदानी, माया जैस्वाल, नीलम भट्ट, स्वाति जैन, बेबो शादीजा, ऐश्वर्या दुवे रहेंगे ।
नच बलिये सीजन - 11 में प्रतिभागी निःशुल्क सीख रहे है
मनवानी फिल्म्स द्वारा जिन बच्चो को डांस, सिंगिंग, फैशन शो नहीं आता उन्हें निःशुल्क सिखाया जा रहा है ये सभी प्रतिभागी रविंद्र भवन में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे सिंधी कॉलोनी में ट्रेनर बेबो शादीजा का कहना है वर्तमान में 40 में से 35 बच्चे सिर्फ ब्रेक डांस सीख रहे हैं। इनमें 7 से लेकर 15 साल तक के बच्चों की संख्या अधिक है। ब्रेक डांस को आसान बनाने के लिए सात से आठ स्टेप्स का सहारा लिया जा रहा है। उनके लिए स्टेप टू स्टेप ब्रेक डांस का चार्ट तैयार कराया है। इसके आधार पर वे अपने घर में भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस तरीके से बच्चे कम समय में डांस सीख पा रहे हैं। डांस में भी अपरॉक, मूनवॉक और बेबी फ्रीज स्टेप्स हैं, जिन्हें लेकर बच्चों के बीच एक अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। फैशन शो ट्रेनर श्वेता ठाकुर, प्रियंका मनवानी का कहना है बच्चो के साथ महिलाये भी ट्रेनिंग ले रही है फैशन शो के जरिये कपड़े, ज्वैलरी, फुटवियर्स समेत ऐसे तमाम एसेसरीज का प्रदर्शन किया जाता है. युवतियां और महिला मॉडल्स बड़े ही स्टाइल के साथ इन चीजों का प्रदर्शन करते हैं, जिन्हें रैंप वॉक करते देखना एक अलग तरह का अनुभव होता है. टेलीवुड से बॉलीवुड और मिस यूनिवर्स तक की सौंदर्य प्रतियोगिताएं भी इन पर आधारित होती हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन