: सागर : जिले से बाहर गेहूं भूसा निर्यात प्रतिबंधित
Mon, Apr 22, 2024
सागर I जिले में पशुओं के भूसा एवं चारा आदि की कमी होने की आशंका है। जिले में पशुपालकों के पास लगभग 11.55 लाख गौवंशीय, भैंसवंशीय एंव अन्य पशु है। जिले में भूसा की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति एवं संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए भूसा, चारा, ज्वार एवं धान के डंठल को जिले से बाहर निर्यात करने हेतु प्रतिबंधित किये जाने की आवश्यकता है।
कलेक्टर दीपक आर्य के आदेशानुसार एवं म.प्र. पशु चारा निर्यात नियंत्रण आदेश नियम में निहित प्रावधानों के अधीन प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए पशुओं के आहार में आने वाले केवल गेहूं- भूसा को प्रदेश की सीमा से बाहर निर्यात करने एवं गेहूं भूसा का उद्द्योग एवं ईंट भट्टों में जलाने के लिए उपयोग को एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से दिनांक 30 जून 2024 तक के लिए प्रतिबंधित किया है।
उपरोक्तानुसार गेहूं भूसा को कोई भी कृषक, व्यापारी या व्यक्ति या निर्यातक संस्था किसी भी प्रकार के वाहन नाव, मोटर, ट्रक, बैलगाडी एवं रेल्वे अथवा अन्य साधन द्वारा जिले के बाहर बिना कार्यकारी मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के निर्यात नहीं करेगें। यह आदेश केवल गेहूं भूसा निर्यात करने पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। चना, मसूर, तेवडा आदि का भूसा तथा ज्वार एवं धान के डंठल के निर्यात पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा।
: महावीर स्वामी की जयंती वृद्धाश्रम में मनाई
Mon, Apr 22, 2024
सागर I एकता समिति ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर वृद्धाश्रम में फल एवं मिष्ठान बांटकर मनाई। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान महावीर स्वामी एवं सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने किया । राष्ट्रपति प्राप्त पुरस्कार शिक्षक कमलचंद जैन ने भगवान महावीर स्वामी के संदेश एवं जैन धर्म पर पर प्रकाश डाला । संस्थापक अब्दुल रशीद भाई ने कहा कि समिति सभी धर्म का सम्मान करती है । राजेंद्र सोनी मामा ने जैन धर्म का भजन गया। इस अवसर पर सुधीर जैन , रमेश राजपूत, चंपक भाई जैन, संजय शास्त्री, अजीत जैन, प्रमोद चौरसिया, सुशील जैन, प्रमोद पटेल, नरेंद्र जैन, देवेंद्र सेन आदि उपस्थित थे ।
: शास्त्र अनुकूल भक्ति करने से हो रहा स्वच्छ समाज का निर्माण - संत रामपाल जी महाराज
Sun, Apr 21, 2024
संवाददाता अलकेश धुर्वे(दामजीपुरा बैतूल)। ग्राम चिल्लोर तहसील भीमपुर में संत रामपाल महाराज जी का LED के माध्यम से सत्संग किया गया |
वर्तमान युग आधुनिक दौर से गुजर रहा है, अति आधुनिकता जिसके कारण मानव आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होता जा रहा है जिससे समाज में बहुत सी बुराइयां नशा, रिश्वतखोरी, युवाओं में नैतिकता का अभाव, व्यर्थ के खर्चीले आडंबर आदि से मनुष्य अपने मूल उद्देश्य से काफी दूर हो रहा है। दूसरी तरफ वर्तमान में अपने शास्त्र अनुकूल ज्ञान के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज नशा मुक्त, दहेज मुक्त व पाखंड मुक्त समाज तैयार कर रहे हैं। युवाओं में नैतिक विचार भरकर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। संत रामपाल जी महाराज द्वारा सभी पवित्र धर्म के ग्रंथों के आधार पर शास्त्र अनुकूल ज्ञान बताया जा रहा है, जिससे एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो रहा है। जिले के बैतूल , भैसदेही, व भीमपुर तहसीलों के क्षेत्र में संत रामपाल जी के सत्संग प्रवचन LED के माध्यम से आयोजित किए गए। जिसमें सभी शास्त्रों वेद, गीता, बाइबल, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब व पुराणों के अनुकूल ज्ञान बताया गया। सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज के निर्देशानुसार निःशुल्क नाम दीक्षा शिविर का भी आयोजन किया गया और कई नवीन पुण्य आत्माओं ने संत रामपाल जी महाराज का शास्त्र अनुकूल ज्ञान समझकर नाम उपदेश प्राप्त करके लाभ उठाया।