: पीएससी की मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 16 मार्च तक होगी
Wed, Mar 6, 2024
सागर / म.प्र. लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 इस वर्ष 11 मार्च से 16 मार्च तक शहर के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सत्र में आयोजित होगी। 11 मार्च से 15 मार्च तक की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। केवल 16 मार्च की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगी। इस परीक्षा में कुल 203 प्रतियोगियों को उपस्थित होना है।
परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त आयुक्त अनिल द्विवेदी ने बताया कि म.प्र. लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 भी है । इस परीक्षा के संचालन में पूर्ण गम्भीरता रखी जावेगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैल्कुलेटर, पठन सामग्री, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढंककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में व्हाईटनर एवं एसेसरीज़ जैसेः- बालों को बंधने का क्लचर/बक्कल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स/वालेट, टोपी वर्जित है।
आयोग की परीक्षा में निम्न में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा। मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आयकर का पेन कार्ड, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र। केवल आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी भी मान्य होगी। फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी।
: Sagar : अतिवृष्टि, ओलावृष्टि का कलेक्टर के निर्देश के बाद तत्काल सर्वे प्रारंभ
Tue, Mar 5, 2024
अतिवृष्टि, ओलावृष्टि का सर्वे करने का कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में रहली अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे द्वारा टीमों का गठन कर सर्वे शुरू कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे ने बताया कि तहसीलदार राजेश पांडे के साथ आज बरखेड़ा सिकंदर, महूना, बलेह एवं गुड़ा कला ग्रामों में जाकर किसानों के साथ खेतों में पहुंचे जहां अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से नुकसान का जायजा लिया ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टीमों का गठन कर तीन दिवस में सर्वे कार्य कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सभी सर्व में किसानों को अपने साथ में रखें और उनसे चर्चा भी करें।
: आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस
Mon, Mar 4, 2024
प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की 41 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) गोविंदपुरा भोपाल में आज 4 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा। इसमें भोपाल सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश भर में एम पी ट्रांसको के असाधारण कार्य क्षमता दिखाने वाले लाइनमैनों सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली जायेगी।