: मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाहियां लगातार जारी
Wed, Feb 28, 2024
सागर जिले में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाहियां लगातार जारी है। जिंदा सेमरा स्थित जेठा भाई एंड सन्स फूड का निरीक्षण किया गया। मौके पर बेसन जीरा पापड़ एवं मिक्सचर नमकीन के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। धर्म श्री स्थित के के नमकीन के निरीक्षण के दौरान कमियो को देखकर सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। साथ ही नमकीन एवं सेव के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। खाद्य व्यवसाय में लगे हुए समस्त लोग अपने प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन/ लाइसेंस नवीनीकरण समय अवधि में करवाये।
: सागर जिले में जापानी इन्सेफलाइटिस टीकाकरण हुआ शुरू
Wed, Feb 28, 2024
सागर जिले में जापानी इन्सेफलाइटिस के टीके मंगलवार से लगना शुरू हो गए हैं । जापानी इन्सेफलाइटिस (दिमागी बुखार) सिविल लाईन आगनंवाडी केन्द्र हरिसिंह गौर वार्ड में 6 वर्ष के अक्षित तिवारी को जापानी इन्सेफलाइटिस का टीका लगवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण का शुभारंभ हरिसिंह गौर वार्ड पार्षद रीतेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एम. एल. जैन की उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में डी.एमईआईओ, एपीएम, हेमराज अहिरवार, एएनएम प्रियंका अहिरवार, आंगनवाडी कार्यकर्ता नीता श्रीवास्तव, अनिता सेन आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
डॉ. ममता तिमोरी ने अभिभावकों से अपील की हैं कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 6 साल के बच्चों एवं शासकीय/प्राईवेट स्कूलों में 6 से 15 साल के बच्चों को जापानी इन्सेफलाइटिस का निःशुल्क टीका अवश्य लगवायें।
: बाबा महाकाल के परिसर में जल्द ही चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
Tue, Feb 27, 2024
उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन में बैठकर महाकाल लोक के दर्शन हो सकेंगे। इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस सम्बन्ध में एक निजी कंपनी को सर्वे का काम सौंपा है, जो रिपोर्ट बनाकर मंदिर समिति को प्रस्तुत करेगी।फिलहाल त्रिवेणी संग्रहालय से महालोक परिसर में रूद्रसागर किनारे यह ट्रेन चलाने की योजना है। महाशिवरात्रि के बाद ही परियोजना पर काम शुरू हो सकता हैं।