: भीमपुर ब्लॉक में काम वोटिंग के आसार
Sat, May 4, 2024
भीमपुर ब्लॉक में काम वोटिंग के आसारभीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में आदिवासी बहुमूल्य इलाका होने के कारण गरीब मजदूर अपने पेट पालने के लिए बाहर जाकर पलायन कर रहे हैं जो की अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है इसके बावजूद भी लोग पलायन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने ग्राम पंचायत पर कोई काम नहीं मिल रहा है इसी कारण लोग मजबूर हैं क्योंकि 7 तारीख को मतदान है और इस इलाके के लोग काम के लिए बाहर जा चुके हैं इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है बताया जाता है कि कई गांव खाली पड़े हैं बच्चे और बुजुर्ग घर पर छोड़कर जाते हैं और तीन से चार महा बाद आते हैं उसके बाद अपने बच्चों और बुजुर्गों के लिए राशन पानी और कुछ खर्च के लिए पैसे भेजते हैं दामजीपुरा क्षेत्र दौलतपुरा, बोरकुंड, बीरपुरा, झाकस, आमढाणा, कल्याणपुरा, घिरा, खुर्दा, जोगली, पलंगा, खैरा ऐसे कई गांव खाली पड़े हैं जहां पर 50% ओटर ही हैं बाकि पूरा गांव खाली पड़ा है
: मतदाता जागरूकता के लिए 500 से भी अधिक महिलाओं ने निकाली विशाल वाहन रैली
Sat, May 4, 2024
सागरI लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को सफल बनाने और शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सागर में महिलाओं ने दो पहिया वाहनों की सवारी करते हुए विशाल वाहन रैली निकाली। एक स्वर में महिलाओं की आवाज गूंजते हुए यही नारा लगा रही थी कि इस बार शत प्रतिशत मतदान हम सभी का एक ही संदेश, 7 मई है दिन विशेष...। ऐसे नारों के साथ जब वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी तो शहर के नागरिकों ने भी उनका न केवल उत्साहवर्धन किया बल्कि पुष्प वर्षा और तालियों से जगह-जगह उनका स्वागत भी किया।लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत चल रही स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा ’चलें बूथ की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल वाहन रैली का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय के गौर समाधि प्रांगण से शुरू हुआ।
मतदाता जागरूकता के लिए 500 से भी अधिक महिलाओं ने निकाली विशाल वाहन रैली
वाहन रैली गौर समाधि केन्द्रीय विश्वविद्यालय से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज कॉरीडोर होते हुये गौर मूर्ति तीनबत्ती पर समाप्त हुई। रैली में 500 से भी अधिक महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। रैली को भव्यता देने के लिए रैली के आगे पी.सी. शर्मा द्वारा लिखित लोकसभा के महापर्व को यूं मनाते हैं....,विश्व पटल पर भारत वर्ष का मान बढ़ाते हैं ,तथा जाग उठा है सागर सारा...। गीतों का प्रसारण किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में वाहन रैली को आईजी ,डीआईजी ,कलेक्टर एसपी, एडीएम , सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं। महिलाएं लोकसभा निर्वाचन में मतदान में अग्रणी भूमिका निभायें तथा परिवार के सभी सदस्यों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। विश्व में अनेक देश ऐसे रहे हैं जिन्होने महिलाओं को पुरूषों के समान मतदान करने का अधिकार नहीं दिया था लेकिन भारत ने समान रूप से स्वतंत्रता के बाद से ही पुरूष एवं महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया है।
वाहन रैली के प्रारंभ में सभी महिलाओं एवं उपस्थित जनसमूह को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्वीप सागर शब्द पर महिलाओं द्वारा वाहन खड़ी करके प्रतिकात्मक रूप से मतदान करने की अपील की गई। वाहन रैली में महिला बाल विकास स्वास्थ विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, शहरी आजीविका मिशन पुलिस विभाग द्वारा रैली विशेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में डीपीओ बृजेश त्रिपाठी, डॉ आनंद तिवारी , विक्रम जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अमर कुमार जैन आनंद सहायक नोडल अधिकारी स्वीप तथा संचालन डॉ. अरविन्द जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रुपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ और स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा, एआरओ सागर और सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, एसडीएम विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क सौम्या समैया, आदि उपस्थित रहे।
: 6 मई को होगी मतदान सामग्री वितरित
Sat, May 4, 2024
सागरI मौसम के पूर्वानुमान एवं गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक आर्य ने मतदान कर्मियों से अपील की है कि वे 6 मई प्रातः 6ः00 बजे मतदान सामग्री वितरण स्थल पहुंचे और ठंडे वातावरण में ही सामग्री एकत्रित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएं।
बता दें कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 6 मई को लोकसभा क्षेत्र सागर अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सागर, बीना,सुरखी, खुरई , नरयावली के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय से किया जावेगा ।मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 6 मई को भीषण गर्मी की संभावना है। भीषण गर्मी से मतदान दल के सदस्य परेशान न हो उनके स्वास्थ्य पर गर्मी से प्रतिकूल प्रभाव न पड़े तथा वे प्रातःकाल ठंडे वातावरण में मतदान सामग्री प्राप्त कर गर्मी बढ़ने के पूर्व ही अपने मतदान केन्द्र पर सकुशल पहुँच जायें । यह विचार करते हुये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दल के सदस्यों के हित को ध्यान में रखते हुये मतदान सामग्री 6 मई को प्रातः 6 बजे से वितरित करने का निर्णय लिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि सामग्री वितरण में लगाये गये समस्त अधिकारी-कर्मचारी 6 मई को प्रातः 6 बजे के पूर्व उपस्थित हों। सामग्री वितरण का कार्य प्रातः 6 बजे से कराया जाना सुनिश्चित करें।