: नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के ट्रेचिंग ग्राउंड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
admin
Sun, Jun 16, 2024
मुकेश हरयानी रिपोर्टर Mpnews.live
नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के ट्रेचिंग ग्राउंड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नरयावली विधायक इंजी0 प्रदीप लारिया नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने स्मृति वन के निर्माण हेतु किया वृक्षारोपण
नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के ट्रेचिंग ग्राउंड पर स्मृति वन के निर्माण हेतु 150 फलदार वृक्षों का हुआ वृक्षारोपण ।
सागर/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के ट्रेचिंग ग्राउंड पर नरयावली विधायक इंजी0 प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार एवं साथी पार्षद गणो मंडल अध्यक्ष गण के साथ स्मृति बन के निर्माण के लिए 150 फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के दौरान माननीय विधायक जी ने सभी लोगों से आग्रह किया की सभी लोग एक वृक्ष अवश्य लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दे। वृक्षारोपण के पश्चात माननीय विधायक जी नगर पालिका अध्यक्ष एवम पार्षद गणों के द्वारा श्रमदान कर सबरी सरोवर तालाब की साफ सफाई की गई एवं तालाब में एकत्रित कचरे को बाहर निकाला गया इस दौरान विधायक महोदय ने कहा श्रमदान से बड़ा कोई दान नहीं श्रमदान करके अपने पुराने जल स्रोतों का करें जीणोद्वार। जल संरचनाओं के गहरीकरण से क्षेत्र का जलस्तर समृद्ध होता है। जल स्तर और वृक्षों का सीधा संबंध है जहां पेड़ होगा वहां पानी होगा वन और वृक्षों की कमी होगी तो वर्षा में कमी होगी और जलस्तर घटता जायेगा अतः जरूरी है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जाए और लगे हुए वृक्षों का संरक्षण किया जाए। साथ ही वर्षा से मिले जल का संग्रहण हो और एक-एक बूंद पानी की उपयोगिता समझते हुए जल का अपव्यय रोका जाए। नगर पालिका अध्यक्ष महोदय ने कहा वृक्ष हमारे संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है अध्यक्ष महोदय ने कहा श्रमदान करके हम अपने क्षेत्र का विकास और जल स्रोतों को सहेज सकते हैं उन्हें सवार सकते हैं क्योंकि जल ही जीवन है उसको सहेज कर रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है इसलिए अपने आसपास के कुआं बावड़ी तालाब जैसे जल स्रोतों की साफ सफाई करें ताकि जल स्तर बना रहे और यह स्रोत हमारे सुरक्षित रहें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा साथी पार्षद गण बलवंत सिंह ठाकुर विवेक सक्सेना महेंद्र सिंह ठाकु निशांत आठिया पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश दक्ष जी श्री केदार शर्मा जी श्री नरेंद्र तिवारी जी श्री मधुकर जाटव राजू मिश्रा जी डॉ0 लखन पटेल चंदू शुक्ला नगर पालिका उपयंत्री अमन जैन रूबी जैन नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन