: सिंगरौली मोरवा टाउनशिप स्थानांतरण की समीक्षा
Fri, May 3, 2024
9 फरवरी के उपरांत किये गये निर्माण कार्य का मुआवजा निर्धारण योग्य नही होगाSANOJ KUMAR BAIS
मध्यप्रदेश न्यूज लाइवसिंगरौली:--सचिव कोल मंत्रालय भारत सरकार अमृत लाल मीणा एवं संयुक्त सचिव कोल मंत्रालय बी.पी पति, पीएम प्रसाद अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक कोल इंडिया, संजय खरे कार्यकारी निदेशक भू राजस्व के द्वारा व्हीसी के माध्यम से भारत सरकार द्वारा जयंत एवं दुद्धिचुआ विस्तारण परियोजना हेतु धारा 9 (1) के तहत दिनांक 9 फरवरी 2024 को अधिग्रहण की गई अधीसूचना के क्रियान्व एवं प्रगति की समीक्षा की गई।जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, एसडीएम सृजन बर्मा, सीएमडी एनसीएल बी.साई राम, निर्देशक कार्मिक एनसीएल मनीष कुमार, महाप्रबंधक नागरिकी एनसीएल ए.के सिंह, महा प्रबंधक भू राजस्व एनसीएल निरंजन जी, संयुक्त रूप से जुड़े रहे।व्हीसी के प्रारंभ में एनसीएल के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक निर्देशक बी. साई राम के द्वारा सचिव कोल मंत्रालय संयुक्त सचिव कोल मंत्रालय सहित व्हीसी में जुड़े हुये सभी अधिकारियो को स्वागत करते हुये बताया गया कि जयंत एवं दुद्धिचुआ विस्तारण परियोजना हेतु अधिग्रहण की गई भूमियो पर कार्य प्रगति पर है तथा बताया गया कि जयंत सिंगरौली प्रोजेक्ट का विस्तारी करण किया जा रहा है। जिसके तहत एनसीएल हेडक्वाटर का हर्रई वैढ़न तथा मोरवा टाउनशिप का भालूगड़, गोदवाली में स्थानांतरण की कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र का भौतिक सीमांकन ड्रोन के माध्यम से तथा परियोजना प्रभावित परिवार का सर्वे कराया जा चुका है। जो शीघ्र पोर्टल के माध्यम से सर्वजनिक सूचना के लिए परादर्शिता बनाये जाने हेतु पब्लिकेशन भी कराया जायेगा। उन्होनें बताया कि विस्थापित परिवारो को पुर्नवास के लिए निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।जिला प्रशासन के सहयोग से विस्थापित परिवारो को पुर्नवास कालोनी में प्लांट आवंटन आदि की कार्यवाही की जायेगी। वही व्हीसी के माध्यम से सचिव कोल मंत्रालय श्री मीना के द्वारा इस आशय के निर्देश दिये गये कि जिला प्रशासन का सहायोग प्राप्त कर चरणबंद्ध तरीके से विस्थापित परिवारो को आवास हेतु प्लाट आवंटन एवं पुर्नवास कालोनी का समुचित विकास किया जाये।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भारत सरकार द्वारा जयंत एवं दुद्धिचुआ विस्तारण परियोजना हेतु अर्जन की गई भूमियो का धारा 9 (1) की कार्यवाही 9 फरवरी 2024 को की जा चुकी है एवं राजपंत्र में प्रकाशन भी हो चुका है। अर्जित की गई भूमियो के क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण शासकीय अनुमति उपरांत किया जा चुका है एवं परिसम्पत्तियो की वस्तुस्थिति दर्ज की जा चुकी है अतः दिनांक 9 फरवरी 2024 के बाद उक्त भूमियो पर किसी भी प्रकार का किया गया निर्माण अवैध माना जायेगा। एवं इस प्रकार का कृत्य अवैधानिक एवं गैर कानूनी होगा। उन्होने सिंगरौली कलेक्टर से इस कार्य में सहयोग की आपेक्षा की। साथ ही यह भी कहा कि बिना बल प्रयोग किये नियम कानून का प्रयोग कर पारदर्शी तरीके से पुर्नवासित लोगो को उचित मुआवजा प्रदान कराये जाने में सहयोग प्रदान करे।कलेक्टर ने संबंधित क्षेत्र के आम जनो से की अपीलः-व्हीसी के पश्चात कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा विस्थापित हो रहे परिवारो एवं आम जन मानस से इस आशय की आपेक्षा गई की भारत सरकार द्वारा जयंत एवं दुद्धिचुआ विस्तारण हेतु मेढ़ौली, चटका, झिगुरदा, पंजरेह एवं चुरीदाह ग्राम की जो भूमि अधिग्रहण की गई है एवं धारा 9 का प्रकाशन भी हो चुका है 9 फरवरी 2024 के बाद किसी भी प्रकार का उक्त भूमियो में अवैध निर्माण न करे क्योकि उक्त भूमियो तथा परसम्पत्तियो का ड्रोन सर्वे तथा जियो टैगिंग के माध्यम से डेटा पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है। जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करे।
: जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे द्वारा की गई कार्रवाई
Fri, May 3, 2024
फटाका जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर के साथ शहर में बुलेट दौड़ाने वाले बुलेट चालको के खिलाफ जुन्नारदेव पुलिस का कार्यवाही अभियान लगातार जारी है
इसी अभियान के तहत आज दिनांक 02/05/24 को थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक रामावतार तिवारी के द्वारा फिर एक तेज आवाज करने वाली बुलेट को पकड़कर उसका साइलेंसर निकलवाकर उसका 2000 रूपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला गयावाहन चालक को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में पुनः इस प्रकार की तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग न करे यातायात नियमों का पालन करे
जुन्नारदेव की जनता एवं सीनियर सिटीजन ने इस अभियान को लेकर जुन्नारदेव पुलिस का आभार व्यक्त किया*जुन्नारदेव से संवाददाता शुभम शर्मा*
: सागर: समूह नृत्य प्रतियोगिता में दिया मतदान करने का संदेश
Thu, May 2, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु जिला प्रशासन एंव डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता गीतों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य रहे तथा अध्यक्षता कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.सी.शर्मा जिला नोडल अधिकारी स्वीप, रूपेश उपाध्याय अपर कलेक्टर, विजय डहेरिया ए.आर.ओ, अदिति यादव संयुक्त् कलेक्टर, भव्या त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर, प्रोफेसर ए.डी.शर्मा रहें।
कुलपति डॉ नीलम गुप्ता ने कहा मतदान किसी भी देश के लिए गर्व का विषय होता है। विश्व में अनेक ऐसे देश रहे है जिन्होने लिंग के आधार पर मतदान में भेदभाव किया है, भारतीय लोकतंत्र ने स्तंत्रता के पश्चात ही समानता के अधिकार के आधार पर मतदान का अधिकारी दिया है भारतीय लोकतंत्र में प्रत्येक 05 वर्ष बाद आने वाले मतदान को हम चुनाव को पर्व के रूप में मनाते है। चुनाव के समय में प्रत्येक युवा अपने ग्रुप में, प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी ऑफिस में समय मिलने पर चुनाव की चर्चा करते है, लेकिन मतदान वाले दिवस पर सामान्य कारण आने पर भी मतदान करने की प्राथमिकता बदल देते है। आप सभी मॉनीटर विश्वर विद्यालय के 8000 विद्यार्थियो का प्रतिनिधित्व कर रहे है, अत: आपकी जिम्मेददारी अन्य विद्यार्थियों से अलग है। पी.सी.शर्मा जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने कहा कि मतदान में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता होता है इसलिए मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह अपने मतदान के अधिकार को पूरी सजगता के साथ निभायें सभी मतदाताओ के मतदान करने से प्रतिनिधित्व का चयन महात्वपूर्ण बन पड़ता है। प्रोफेसर जे.डी शर्मा ने विद्यार्थियो से कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है अर्थात् सर्वाधिक ऊर्जा का सकारात्मक कार्यो के लिए प्रयोग करें।
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सी.एम.राइज स्कूल प्रथम स्थान पर, शैलेष मेमोरियल स्कूल द्वितीय स्थान पर तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहें। कलेक्टर दीपक आर्य ने जिला प्रशासन की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मतदाता जागरूकता के गीतो पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ अमर कुमार जैन तथा आनंद मंगल बोहरे ने किया I सहायक स्वीप नोडल अधिकारी तथा संचालन डॉ आशुतोष मिश्रा तथा आभार डॉ राकेश सोनी ने किया एवं कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने सहभागिता की।