: अक्षय तृतीया पर जिले में 14 बाल विवाह रोके गए
Sat, May 11, 2024
सागर I कलेक्टर दीपक आर्य के नेतृत्व में जिले भर में महिला बाल विकास विभाग , पुलिस, चाइल्ड लाइन , कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन व जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से अक्षय तृतीया पर 14 बाल विवाह होने से मौके पर ही समझाइश देकर रोके गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर आर्य द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओ पुलिस, बाल विकास परियोजना अधिकारी की सदस्यता की बाल विवाह रोकथाम दल गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
इन दलों ने अपनी सूक्ष्म कार्ययोजना से विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में पहुंचकर वर वधू के उम्र के दस्तावेजों की पड़ताल कर 14 प्रकरणों में बाल विवाह पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवम कानूनी प्रावधान की जानकारी देकर आपसी सहमति से बाल विवाह रुकवाए। जलंधर मंदिर जरुआखेड़ा, बाघराज मंदिर, कर्रापुर, नयाखेड़ा तथा नर्यावली में यह कार्यवाही की गई।बाल विवाह रोकथाम में परियोजना अधिकारी शशिकांत नायक, सोनम नामदेव, विजय जैन, साधना खटीक, किशोर पुलिस इकाई की ज्योति तिवारी सहित चाइल्ड लाइन प्रभारी कल्पना साहू सहित संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।
: एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती है
Thu, May 9, 2024
एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती हैरिपोर्टर:- अल्केश धुर्वेबैतूल:- भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा जावरा के पास का एक नाला दुर्घटना का सबक बन सकता है क्योंकि वहां की पुलिया खोद दी गई है और उसे पुलिया के पास से बाईपास निकल गया है वहां पर ना कोई पाइप डाला गया है ना सही से रोड बनाया गया नहीं है कई लोग अचन के उसे मोड पर ध्यान नहीं देने के कारण गिर चुके हैं जावरा के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर कई मोटरसाइकिल वाले दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं दामजी पुरा से बैतूल जाने वाला मार्ग है यहां पर कई बसें चलती है उसके बावजूद भी शासन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है शासन बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ठेकेदार द्वारा इस नाले की खुदाई कर दी गई है इसीलिए या नाला लोगों की जान ले सकता है
: वनमण्डल अधिकारी ने तेंदूपत्ता के अवैध व्यापार पर कसा शिकंजा
Thu, May 9, 2024
सागर I वन मंडल दक्षिण सागर अंतर्गत डीएफओ दक्षिण सागर के निर्देशन एवं उपवन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में तेंदूपत्ता अवैध तुड़ाई के संबंध में परिक्षेत्र सागर अंतर्गत टीम गठित कर जगह-जगह जंगल में अवैध रूप से तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीणों को समझाइए दी गई एवं तेंदूपत्ता अवैध रूप से तोड़ने हेतु रोका गया।