: प्रधानमंत्री मोदी आज ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन करेंगे
Mon, Feb 26, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2024’का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम देश में आयोजित होने वाले वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है ‘भारत टेक्स 2024’का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के दौरान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत (फार्म) से लेकर विदेश (फॉरेन)पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है। यह आयोजन वस्त्र क्षेत्र में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करेगा और वैश्विक वस्त्र महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करेगा।इस चार-दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे, जिसमें दुनिया भर के 100 से अधिक पैनलिस्ट इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें स्थिरता और चक्रीयता पर समर्पित मंडप, एक ‘इंडी हाट’, भारतीय वस्त्र विरासत, स्थिरता एवं वैश्विक डिजाइन जैसे विविध विषयों पर फैशन प्रस्तुतियों के साथ-साथ संवादात्मक (इंटरैक्टिव) फैब्रिक परीक्षण क्षेत्र और उत्पादों के प्रदर्शन का भी समावेश होगा।‘भारत टेक्स 2024’में वस्त्र क्षेत्र से जुड़े छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और वस्त्र क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के अलावा नीति निर्माताओं एवं वैश्विक स्तर के सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शकों, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदारों और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है। इस आयोजन के दौरान 50 से अधिक घोषणाओं और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिससे वस्त्र क्षेत्र में निवेश एवं व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
: भागलपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहाल, कहीं जर्जर भवन तो कहीं स्कूल का बरामदा बना बच्चों का ठिकाना
Fri, Feb 23, 2024
सबौर नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या अच्छी खासी दिखी. सेविका मिनी कुमारी ने बताया कि किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना बनाने के लिए
भागलपुर
. सबौर के रजंदीपुर पंचायत स्थित बाबूपुर गांव के दो नंबर वार्ड के जिस आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार ने सिंगल बर्नर वाला गैस चूल्हा उपलब्ध कराया है, वहां अबतक गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गयी है. मजबूरीवश सेविका आभा कुमारी व सहायिका को मकई का डंठल जलाकर बच्चों के लिए खाना गर्म करना पड़ रहा है. एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) द्वारा सबौर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात खबर पड़ताल के दौरान कई समस्याएं दिखीं ।बाबूपुर गांव के केंद्र की सेविका व सहायिका का कहना था कि बीते 27 जनवरी को सीडीपीओ सबौर कार्यालय सिंगल बर्नर का चूल्हा मिला, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण रोजाना मिट्टी का चूल्हा जलाना पड़ रहा है. चूल्हे के धुएं से बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं. आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के लिए बर्तन भी नहीं मिला है. रोजाना घर से खाना बनाकर लाते हैं, फिर घर की ही थाली में बच्चों को खिलाते हैं. यह कहानी सिर्फ बाबूपुर आंगनबाड़ी केंद्र की नहीं है, बल्कि सबौर समेत जिले के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों की है. अधिकांश केंद्रों पर बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए न ही बर्तन न ही एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है. जाहिर है जैसे-तैसे बच्चों को खाना परोसा जा रहा है. हर आंगनबाड़ी केंद्र पर औसतन 30-35 बच्चे हैं ।
अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिली है समुचित जगह
आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति जानने के लिए एमपी न्यूज लाइव ने सबौर के विभिन्न पंचायतों के चार आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया. हर जगह स्थिति जस की तस मिली. प्रभात खबर टोली सबसे पहले बरारी पंचायत के नवटोलिया चौका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची. भवन काफी जर्जर स्थिति में दिखा. दोपहर 12 बजे केंद्र में बच्चों की संख्या काफी कम दिखी. किचेन बंद रहने पर सेविका नूतन कुमारी ने बताया कि घर से खाना लाकर खिलाते हैं. अबतक सिर्फ गैस चूल्हा मिला है. गैस सिलेंडर का पता नहीं.
वहीं सबौर नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या अच्छी खासी दिखी. सेविका मिनी कुमारी ने बताया कि किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना बनाने के लिए सिर्फ चूल्हा दिया गया है, सिलेंडर नहीं मिला है. इधर, सबौर के मध्य विद्यालय आर्यटोला आंगनबाड़ी केंद्र को एक भी कमरा नहीं दिया गया है. स्कूल के बरामदे पर ही बच्चों का पठन पाठन हो रहा. इसी जगह खाना भी खिलाया जा रहा है. सेविका सरोजनी कुमारी ने बताया कि भीषण ठंड व गर्मी के समय खूब समस्या होती है. बच्चों के लिए कम से कम एक कमरा मिलना चाहिये. बता दें कि अधिकांश केंद्रों पर शौचालय की भी व्यवस्था नहीं देखी गयी।
चूल्हे की क्वालिटी घटिया, कीमत में भी हेरफेर
पड़ताल के दौरान पता चला कि सबौर में बांटे गये सिंगल बर्नर चूल्हे की क्वालिटी घटिया है. इसका वजन करीब सवा किलो है. जबकि बच्चों का खाना बनाने के लिए मजबूत चूल्हे की जरूरत है. इसपर बड़े बर्तन में खाना बनाना काफी मुश्किल भरा होगा. सभी केंद्रों पर सूर्या कंपनी का चूल्हा दिया गया है. इसके पैकेट पर इसकी कीमत 1499 रुपये अंकित है. जबकि समाज कल्याण विभाग ने हर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दो गैस सिलेंडर के लिए 5017 रुपये व सिंगल बर्नर के चूल्हे के लिए 1483 रुपये का आवंटन दिया है. सरकारी चूल्हे की सही कीमत जानने के लिए प्रभात खबर टीम ने शहर की एचपी व इंडेन गैस एजेंसियों से पूछताछ की. जानकारी मिली कि सिंगल बर्नर के सूर्या कंपनी के साधारण चूल्हे की कीमत 600 रुपये व बेहतर चूल्हे की कीमत एक हजार रुपये तक है ।
डीएम व समाज कल्याण विभाग से शिकायत
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक प्रकाश मंडल ने डीएम को आवेदन देकर कम गुणवत्ता वाले चूल्हे को लेकर शिकायत की है. शिकायत पत्र के अनुसार विभागीय निर्देश की अनदेखी कर 300-400 रुपये वाला चूल्हा बांटने की बात कही गयी. जबकि सरकार ने चूल्हा खरीदने के लिए 1483 रुपये दिये हैं. आवेदक ने डीएम ने कार्यवाही की मांग की है. पत्र की प्रति समाज कल्याण विभाग को भी भेजा गया है ।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देश पत्र के अनुसार ही सिंगल बर्नर के अच्छी क्वालिटी वाले गैस चूल्हे का वितरण किया गया है. अब एचपी, इंडेन व अन्य गैस एजेंसी की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही सिलेंडर की भी आपूर्ति शुरू होगी. रेणु कुमारी, डीपीओ, आइसीडीएस
: प्रधानमंत्री ने श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया
Mon, Feb 19, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण भी किया।
संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।”
पीएम ने कहा- भगवान राम की तरह ही कल्कि का अवतार भी हजार वर्षों की रूपरेखा तय करेगा। इसीलिए, कल्किधाम एक ऐसा स्थान होने जा रहा है जो उन भगवान को समर्पित है, जिनका अभी अवतार होना बाकी है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1759479964544733335?s=20