Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में मानवता की मिसाल : कटनी - देहदान को मिला राजकीय सम्मान, स्व. कलाबाई कुशवाहा को गार्ड ऑफ ऑनर

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Apr 9, 2026

कटनी में मानवता की मिसाल : देहदान को मिला राजकीय सम्मान, स्व. कलाबाई कुशवाहा को गार्ड ऑफ ऑनर

कटनी जिले में मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मृत्यु के पश्चात भी समाज के कल्याण हेतु अपने शरीर का दान करने वाली स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई कुशवाहा (पति श्री कोदूलाल कुशवाहा, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 04, शिवनगर, कटनी) को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

दिनांक 09 अप्रैल 2026 को स्व. कलाबाई कुशवाहा के निधन उपरांत उनकी पूर्व इच्छा के अनुरूप उनके परिजनों द्वारा उनकी पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज, जबलपुर को चिकित्सा छात्रों के अध्ययन एवं शोध कार्य हेतु किया गया। पार्थिव देह को जिला चिकित्सालय कटनी से पूर्ण सम्मान के साथ रवाना किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा देहदान जैसे महान कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु देहदानियों को राजकीय सम्मान (State Honors) प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऐसे महान कार्य करने वाले नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

चिकित्सा शिक्षा में देहदान का विशेष महत्व होता है। मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए दान की गई देह (कैडेवर) ही उनका “पहला गुरु” होती है, जिसके माध्यम से वे मानव शरीर की संरचना एवं जटिलताओं का अध्ययन करते हैं। यही ज्ञान भविष्य में अनेक मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन