सागर/ श्री केसरवानी वैश्य समाज सागर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 25 दिसंबर को बंजारी माई का विशेष पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम स्थानीय केसरी सदन सदर बाजार मे किया गया । पूजन के उपरांत केसरवानी समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं,75 वर्ष से ऊपर आयु के वरिष्ठजनों एवं समाज के लिए मासिक आर्थिक सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह मे सर्वप्रथम अध्यक्ष सुरेश केसरी ने समस्त स्वजातीय बंधुओ का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के हित मे ही अपना हित है इसीलिए सभी स्वजातीय बंधुओ को बढ़चढ़ कर सामाजिक कार्यक्रमों मे सहयोग करते रहना चाहिए साथ ही अपने बच्चों को पढ़ने बढ़ने व खेलने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। सरंक्षक राजकमल केसरवानी ने कहा कि समाज के लोगों को दान या सहयोग सर्वप्रथम अपने परिवार से शुरू करना चाहिए, हमको देखना चाहिए कि हमारे परिवार या कुटुंब का कोई व्यक्ति ऐसा तो नहीं जिसे हमारे सहयोग की आवश्यकता है। परिवार के पश्चात् हमें समाज की फिर सर्वसमाज की सहायता करनी चाहिए। तभी हम देश,समाज और परिवार को आगे ले जा सकते हैं।
सम्मान समारोह मे डा. वंदना गुप्ता ने
लोकमाता रानी गोमतीबीबी केसरवानी के विषय मे बताते हुए कहा कि वे फूलपुर उत्तर प्रदेश से रानी रही हैं और उनके द्वारा किए गए सनातनधर्म, संस्कृति पर्यावरण,जलसंरक्षण,जनकल्याण, अध्यात्म व समाजसेवा के कार्य समाज जनों को प्रेरणादायक हैं।ऐसे राष्ट्रीय प्रेरक व्यक्तित्व का जन्मदिवस 14 जनवरी को प्रेरणास्वरूप के रोऊ मे मनाना चाहिए।
छात्राओं में वैष्णवी केसरवानी,वैदेही केसरवानी,शिखर केसरवानी,आस्था केसरवानी,शताक्षी केसरी,मानसी केसरवानी पर्व केसरवानी,महिमा केसरवानी,संस्कृति केसरवानी अंकित केसरवानी अमन केसरवानी,पलक केसरवानी,वैष्णवी गुप्ता और वंशिका गुप्ता का सम्मान किया गया। विशेष प्रतिभाओं में स्वाति केसरवानी,महक केसरवानी भूमिका गुप्ता,महिमा केसरी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठजनों में विमला बाई, कमलारानी, अहिल्याबाई, रानीकोमलचंद, मिठाई लाल, अन्नपूर्णा रामकिशोर, रामकिशोर गुलाबचंद, सुभाषचंद्र आढ़तिया,रामरती रामनाथ,नंदकिशोर, ज्ञानवती,सीतारानी, सविताबाई अनीतारानी,जनकदुलारी,कमलेशरानी,शिब्बू ,लक्ष्मीशंकर ,देवेंद्र केसरवानी सुलोचनाबाई,जनकदुलारी,संतोष गुप्ता,बद्रीप्रसाद,मगनलाल,एवं जानकीबाई केसरवानी का सम्मान किया गया। इसके अलावा समाज के लिए मासिक आर्थिक सहयोग करने वाले बंधुओ का भी सम्मन किया गया।
बैठक मे सरंक्षक सुभाषचंद्र आढ़तिया,अध्यक्ष सुरेश केसरी,सरंक्षक राजकमल केसरवानी, हरिओम केसरवानी,तरुण सभा प्रदेश अध्यक्ष विकास केसरवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र नेता,उपाध्यक्ष आलोक केसरवानी, महासचिव रुपेश केसरवानी,कोषाध्यक्ष अजय मुखिया, सह-कोषाध्यक्ष संजय केसरवानी,मंत्री शितिन केसरवानी,ओमप्रकाश केसरवानी, मयंक केसरवानी सहित महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीता केसरवानी, डा. वंदना गुप्ता,सागर अध्यक्ष संध्या केसरवानी, सरंक्षक प्रीति पुरुषोत्तम केसरवानी, शिवानी केसरवानी,प्रीति शितिन केसरवानी सहित बड़ी संख्या मे समाज जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज प्रवक्ता आलोक केसरवानी ने दी।