Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में : कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Apr 14, 2026

कटनी, 15 अप्रैल 2026: कटनी वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में आज विभागीय कार्यों की आधुनिक तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ड्रोन संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन मंडल की कुल 06 रेंजों—बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, रीठी, विजयराघौगढ़, बरही और कटनी रेंज—से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र की निगरानी हेतु ड्रोन का उपयोग, अवैध कटाई एवं अतिक्रमण की मॉनिटरिंग, वनाग्नि निगरानी, त्वरित सर्वेक्षण, डिजिटल मैपिंग तथा GIS आधारित कार्य प्रणाली को मजबूत करना रहा। प्रतिभागियों को ड्रोन के संचालन, सुरक्षा मानकों, उड़ान पूर्व तैयारी, लाइव मॉनिटरिंग और डेटा संग्रहण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। परीक्षेत्र में उपलब्ध 6 ड्रोनों के माध्यम से फील्ड डेमो एवं कक्षा आधारित तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

प्रशिक्षण श्री सुरेश बरोले (SDO) और श्री अक्षय सिंह (GIS एक्सपर्ट) द्वारा दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने ड्रोन संचालन की मूलभूत एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की, जिससे वन सुरक्षा एवं निगरानी कार्यों में उनकी क्षमता विकसित हुई। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं स्टाफ को दैनिक एवं कार्यालयीन कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के उपयोग की व्यवहारिक ट्रेनिंग भी दी गई, ताकि शासकीय कार्यों में दक्षता बढ़ सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कटनी - पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 9399 377878


Tags :

katni vanvibhag

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन