Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी वनमंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले : “शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Apr 13, 2026

कटनी वनमंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेंज कार्यालयों में आज सायं 5 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा हाल ही में शहीद हुए वनरक्षक हर्केश गुर्जर की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि हर्केश गुर्जर का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका साहस व कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शोक सभा में शामिल सभी लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कदम उठाने तथा वन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे वनमंडल में शोक का माहौल बना रहा।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन