: हाई लिमिट पोल से टकराई स्लीपर कोच बस, टला बड़ा हादसा
Wed, Feb 28, 2024
शिवपुरी–जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना बाईपास पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाई लिमिट पोल से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ लेकिन बस के टकराने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार शरद कंपनी की स्लीपर कोच यात्री बस आज सुबह गुना की तरफ से चलकर शिवपरी आ रही थी। इसी दौरान गुना बाईपास पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाइट लिमिट पोल से स्लीपर कोच बस टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था जिस वजह से यह हादसा हुआ फिलहाल बस को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है।
: जुन्नारदेव - सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही, कछुआ गति से चल रहा निर्माण कार्य
Wed, Feb 28, 2024
महाविदलय पहुंचने वाले विद्यार्थियों के अतिरिक्त शासकीय अधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी कर्मचारी और विधानसभा वासी होते हैं परेशान*
समय अवधि बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विभाग द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही
जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत वन ग्राम कालीमाटी ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कालीमाटी पुलिया से शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव तक सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है लगभग एक वर्ष पूर्व हुए ठेके का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा 8 माह बीत जाने के बाद शुरू किया गया है अब वर्तमान में ठेकेदार की लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोग खासे परेशान हो चले है। ठेकेदार द्वारा कछुआ गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है एक दिन काम शुरू होता है और 3 दिन बंद रहता है जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क पर बजरी बेचकर छोड़ दी गई है जो दुर्घटना का कारण बन रही है।
कॉलेज के विद्यार्थी लगातार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त* ---- सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बढ़ती जा रही लापरवाही कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रही है वर्तमान में कॉलेज के दर्जन भर छात्र सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही का शिकार हो चुके हैं जहां पर वाहनों के फिसलने के चलते विद्यार्थी चोटिल हो रहे हैं ठेकेदार की लापरवाही को ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोका जा रहा है और ना ही स्थानीय शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान दे रहे हैं ऐसे में यह सड़क निर्माण किसी के लिए काल का गाल ना बन जाए यह कहना गलत नहीं होगा।
आधा दर्जन शासकीय कार्यालय इसी मार्ग पर है स्थित* ----- वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जिस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह सड़क आधा दर्जन शासकीय कार्यालय से होकर गुजरती है जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत जुन्नारदेव बीआरसी कार्यालय महिला बाल विकास कार्यालय एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय सहित शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव स्थित है जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में विधानसभा वासी पहुंचते हैं ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही को दूर करने के लिए किसी भी प्रकार की शासन प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग और जनप्रतिनिधियों की पहल ना किया जाना इनकी कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगा रहा है। विधानसभा वासियों ने शीघ्र ही सड़क का निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करते हुए ठेका निरस्त कर नए ठेकेदार से शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है नहीं तो इस मार्ग से गुजरने वाले विधानसभा वासी आंदोलन की रहा लेने को विवश होंगे यह उनका कहना है।
: मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाहियां लगातार जारी
Wed, Feb 28, 2024
सागर जिले में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग की कार्यवाहियां लगातार जारी है। जिंदा सेमरा स्थित जेठा भाई एंड सन्स फूड का निरीक्षण किया गया। मौके पर बेसन जीरा पापड़ एवं मिक्सचर नमकीन के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। धर्म श्री स्थित के के नमकीन के निरीक्षण के दौरान कमियो को देखकर सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। साथ ही नमकीन एवं सेव के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। खाद्य व्यवसाय में लगे हुए समस्त लोग अपने प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन/ लाइसेंस नवीनीकरण समय अवधि में करवाये।