: आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस
Mon, Mar 4, 2024
प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की 41 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) गोविंदपुरा भोपाल में आज 4 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा। इसमें भोपाल सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश भर में एम पी ट्रांसको के असाधारण कार्य क्षमता दिखाने वाले लाइनमैनों सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली जायेगी।
: गेहूं उपार्जन के पंजीयन अब 6 मार्च तक
Sat, Mar 2, 2024
सागर / रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए गेहूँ पंजीयन की अवधि अब 6 मार्च निर्धारित की गई है। जिले में किसान पंजीयन के लिए सेवा सहकारी समितियों के 109 पंजीयन केन्द्र एवं एमपी ऑनलाईन/कॉमन सर्विस सेंटर के 567 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। पंजीयन केन्द्रों से अब तक 23661 पंजीयन किये गये, जिसमें गेंहूँ-21014, चना-3826, मसूर- 4905 एवं सरसों-275 किसानों का पंजीयन हो चुका है।
गेंहूँ, चना, मसूर एवं सरसों विक्रय करने के लिए किसानों का पंजीयन स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, ग्राम पंचायतों के सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा सायबर कैफे पर पंजीयन करवा सकते है। सिकमी, बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति के केन्द्रों पर किए जाएंगे।
: मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता के लिए विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई
Sat, Mar 2, 2024
सागर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी पी.सी. शर्मा तथा डा. मधु स्थापक प्राचार्य के मार्गदर्शन में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता के लिए विद्यार्थियों ने ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ थीम पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया। डॉ अमर कुमार जैन सहायक नोडल अधिकारी स्वीप ने विद्यार्थियों को बताया कि सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया के संबंध में हमें जानकारी होना चाहिए। जैसे ईव्हीएम मशीन से वोट डालने की क्या प्रक्रिया है तथा व्हीव्हीपेट में मतदान होने के बाद जिस किसी प्रत्याशी को हमने मतदान किया है उसके निशान की पर्ची 7 सेकण्ड तक प्रदर्शित होती है जिसका आशय होता है कि आपने जिस प्रत्याशी को मतदान किया है मत उसी को दिया गया है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अब 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने पर मतदाता परिचय पत्र बनाया जाता है जो वोटर हेल्पलाइन एप से ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपके परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसका नाम भी हमें अवश्य कटवाना चाहिए यदि किसी परिवार का पता परिवर्तित होता है तो उसकी व्यवस्था भी चुनाव आयोग ने फार्म-08 में की है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को जानने के बाद हम चुनावी रूप से साक्षर कहलाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु स्थापक, डॉ. गोपा जैन, डॉ. विमला सिंह, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. अभिलाषा जैन, डॉ. शुचिता अग्रवाल, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. शालिनी परिहार सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।