: Junnardeo - स्वास्थ्य वैक्सीन लिफ्टर संघ म.प्र. की हड़ताल जारी
Sat, Feb 24, 2024
जुन्नारदेव-: राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य वैक्सीन लिफ्टर संघ के कार्यकर्ताओं गांव गांव जाकर वैक्सीन सप्लाई करते हैं। इस कार्यक्रम में उन्हें शासन की ओर से ₹3000 मानदेय दिया जाता है। जबकि इसमें₹1500 रूप पेट्रोल में ही खर्च हो जाते हैं। शेष बचे 15सौ रुपए में यह अपने परिवार का कैसे भरण पोषण करेंगे ?इसको लेकर संघ के पदाधिकारी ने जिला कलेक्टर सहित समस्त अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर काम बंद हड़ताल की सूचना दी है। जिसके तहत शासकीय सामुदायिक केंद्र जुन्नारदेव के सामने संघ के लोग हड़ताल पर बैठे हैं। अपनी मांगों के समर्थन में क्रमिक हड़ताल की जा रही है। हड़ताल करने में प्रमुख पदाधिकारी विकास विश्वास राम प्रसाद संतोष पवार तनवीर खान, योगेश रामटेक कंचन सूर्यवंशी सहित 18 लोग हड़ताल पर है। उनके हड़ताल पर चले जाने से वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रभावित होगा।
: Sagar: टीकों से रोके जा सकने वाले रोगों के बचाव की जानकारी पर कार्यशाला आयोजित हुई
Sat, Feb 24, 2024
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग और डब्लूएचओ के सहयोग से शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टीकों से रोके जा सकने वाले रोगों के बचाव और उनके उपचार की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।कार्यशाला का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. आर एस वर्मा एवं अधीक्षक डॉ. रमेश पांडे द्वारा किया गया। शिशु रोग विभाग की प्रमुख डॉ. शालिनी हजेला, डॉ. आशीष जैन, डॉ. रूपा अग्रवाल, डॉ. अंकित जैन, डॉ. महेंद्र चौहान तथा पीजी छात्रों ने मिलकर कार्यशाला का सफल आयोजन किया। कार्यशाला में डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ अखिलेश पटेल भी उपस्थित रहे।
: Sagar : वैक्सीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को दिया आवेदन
Thu, Feb 22, 2024
वैक्सीन संघ के द्वारा बुधवार को ए. व्ही.डी. की तमाम मांगों को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया गया है। आवेदन में एन.एच.एम. द्वारा रखे गये अल्टरनेट वैक्सीन डिलेवरी ए. व्ही.डी. कार्यकर्ताओं को संविदा नीति 2023 का लाभ प्रदान करने की मांग की गई।
आवेदन जिला सागर स्वास्थ्य वैक्सीन वॉहाक संघ ए.वी.डी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के साथ समस्त ए. व्ही.डी. कार्यकर्ताओं ने दिया । जिसमें उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2008 में मातृ-शिशु टीकाकरण हेतु सत्र स्थल तक वैक्सीन पहुंचाने हेतु वैक्सीन ए.व्ही.डी. कार्यकर्ता रखे गये जो कि विगत 15 वर्षों से लगातार अपना कार्य निरंतर कर रहे है। जबकि ए.व्ही.डी. को अपने साधन से 30 कि.मी. तक वैक्सीन पहुंचाने लाने के लिये 125 रूपये तथा 30 कि.मी. से अधिक दूरी होने के बाद 225 रूपये का मानदेय मिलता है। राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के द्वारा चलाये जाने वाले सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे- मजीलस रुबेला, मिशन इन्द्रधनुष, पोलियो अभियान तया कोविड-19 अभियान भी हमारे द्वारा सफल तरीके से किया गया।
आवेदन में कहा गया कि शासन की ओर से हमें ना ही बीमा मिलता है, ना ही पी.एफ. की कोई शासकीय सुविधायें प्राप्त नहीं है। तथा वैक्सीन लाने ले जाने से घटना/ दुर्घटना हो जाती है तो परिवार को भूखे मरने की स्थिति आ जाती है तथा शासन की ओर से इसकी कोई सहायता राशि नहीं मिलती है तथा हमारे वेतन में से भी वेतन को काट लिया जाता है।वैक्सीन वॉहाक संघ ए.वी.डी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया की आवेदन में जो मांगे वैक्सीन संघ ए व्ही डी के द्वारा की गई है वो पूरी नही की जाने पर समस्त वैक्सीन संघ के द्वारा 15 फरवरी से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी ।