Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान चलायें

admin

Mon, Apr 29, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रदेश में तृतीय एवं चतुर्थ चरण का मतदान क्रमशः 7 एवं 13 मई को होने जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने ’चलें बूथ की ओर’ अभियान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चलाया जाएं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह निर्देश संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये हैं। उन्‍होनें कहा कि तृतीय चरण के लिये यह अभियान 1 मई एवं चतुर्थ चरण के लिये 7 मई को चलाये साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्य आयोजन भी करें। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ जागरूकता समूह के सदस्यों, कैम्पस एम्बेसडर, रहवासी कल्याण समिति, चुनावी साक्षरता क्लब, गैर सरकारी संगठन, चुनाव पाठशाला तथा स्थानीय लोगों के माध्यम से सघन स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक एवं प्रेरित करने की कार्यवाही करें। आयोजित गतिविधियों के उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। तीसरे चरण के 20456 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान - तीसरे चरण में प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके अंतर्गत आने वाले 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन