: महिलाओं ने घर-घर जाकर मतदान करने के लिये ग्रामीणों को पीले चावल दिए
Thu, Apr 25, 2024
सागरI दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को दमोह लोकसभा में मतदान होना है, जिसमे जिले के बण्डा, देवरी, शाहगढ़, केसली, रहली विकासखण्ड में मतदान होगा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने एव ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिये राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधि चलाई जा रही है।
इसी क्रम में ग्रामों में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा घर - घर जाकर पीले चावल देकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु आव्हान किया गया। शाहगढ़ में रुरावन ग्राम में देवरी के डोंगर सलैया, चंदेली, केसली के जमुनिया, तुमरी, रहली के ग्राम संजरा आदि ग्रामों में पीले चावल देकर शत प्रतिशत मतदान कराने का अभियान चलाया गया।
: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तहत रैली का आयोजन
Wed, Apr 24, 2024
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तहत रैली का आयोजनसंवाददाता अलकेश धुर्वेजनपद पंचायत के ग्राम पंचायत दामजीपूरा के समस्त ग्रामों के लोगों कोलोक सभा निर्वाचन 2024 में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे अधिक से लोग घर से निकलकर मतदान कर सकें। मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए लोगों को मतदान को पर्व की तरह मनाते हुए शतप्रतिशत मतदान में सहभागी बनना चाहिए। मतदान के दौरान किसी भी तरह परेशानी होने पर प्रशासन को अवगत कराए।
जनपद सदस्य श्री संतोष चौहान सरपंच श्रीमती सुमन चौहान सचिव श्री हेमराज घोरसे वा ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामों में पोस्टर बैनर लगाकर लोगों से आगामी 7 मई को मतदान करने की अपील की जा रही है लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक - एक वोट का महत्व है। सभी से मतदान की अपील की जा रही है।
: महिला बाल विकास एवं पुलिस के संयुक्त दल ने रूकवाया बाल विवाह
Tue, Apr 23, 2024
सागरI खुरई चाइल्ड हेल्प लाइन सागर से परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास खुरई को ग्राम मड़नी में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होने पर महिला बाल विकास एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा ग्राम मड़नी जाकर नाबालिग लड़की के पिता से चर्चा की I लड़की के आयु संबंधी दस्तावेज जांच हेतु प्राप्त कर दस्तावेज का अवलोकन करने पर लड़की की जन्म दिनांक 01 जनवरी 2009 अर्थात 15 साल 03 माह की होना पाये जाने से संयुक्त दल द्वारा लड़की के पिता को बाल विवाह के दण्डात्मक प्रावधानो की जानकारी दी गई एवं लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही शादी करने की समझाइश देकर लड़की एवं उसके पिता के द्वारा बालिग होने पर ही शादी करने की सहमति प्रदान करने पर ग्रामवासियो के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही में विजय सिंह कोरी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, हरिओम आदर्श साख्यिकी अन्वेषक, सुनीता दुबे पर्यवेक्षक तथा पुलिस याना खिमलासा के बल की महत्वपूर्ण योगदान रहा।