: शाहपुर डूबक्षेत्र में अवैध खनिज रेत का भण्डारण मात्रा 70 घ.मी. को खनिज विभाग ने किया जप्त।
Fri, Jun 28, 2024
(सिंगरौली) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली
चन्द्रशेखर शुक्ला,
पुलिस अधीक्षक
निवेदिता गुप्ता
सिंगरौली के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
सृजन वर्मा
(आई.ए.एस), जिला खनिज अधिकारी
ए. के. राय
एवं नगर पुलिस अधीक्षक
पी. एस. परस्ते
के मार्गदर्शन में दिनांक 27/06/2024 को खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी
कपिल मुनि शुक्ला,
थाना प्रभारी विन्ध्यनगर
अर्चना द्विवेदी,
खनिज सर्वेयर
मुनेन्द्र सिंह
एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान
ग्राम-चन्दावल (सेमरा बाबा के पास)
एक
ट्रेक्टर कमांक एम.पी. 66 ए 2290
को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ
थाना विन्ध्यनगर
परिसर में खड़ा कराया गया है। वही जॉच के दौरान
शाहपुर डूबक्षेत्र
में खनिज
रेत मात्रा 70 घ.मी.
का अनाधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया।
मौका जॉच के दौरान किसी भी व्यक्ति/फर्म के द्वारा खनिज रेत भण्डारण सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर
लावारित रूप से सम्पूर्ण खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी.
जप्त किया गया है।
उपरोक्तानुसार
जप्त टेक्टर-ट्राली एवं अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत
के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में :
प्र. आरक्षक श्यामसुन्दर वैश्य, बालगोविन्द तिवारी, सैनिक कृष्ण कुमार योगी, रामसिया पटेल, जगदम्बा प्रसाद तिवारी शामिल रहे।
: वर्मी कम्पोस्ट खाद से सुधर रही खेती
Thu, Jun 27, 2024
सागर I जिले के विकासखंड जैसीनगर के ग्राम कनेरागौढ़ की रहने वाली भागवाई पटैल ने राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्व. सहायता समूह योजना का लाभ लेकर आज 50 हजार रू. से ज्यादा का आमदनी कर रही है। श्री श्याम स्व. सहायता समूह से जुडी भागवाई के घर में सब्जी की खेती होती है। सब्जी के आलावा अनाज उत्पादन का काम भी होता है। उनके घर में छोटे बड़े सब मिलाकर लगभग 25 पशु है। आजीविका मिशन से उन्हें सीख मिली की गोबर को केचुयें की सहायता से अच्छा खाद बनाया। इसके लिए उन्होंने 05 वर्मीकम्पोस्ट बैंक मिशन की मदद से स्थापित किये इस कार्य में उन्हें सतत् मार्गदर्शन मिलता रहा और वे बलराम जैविक उत्पाद समूह से जुड़ गई अपने 02 एकड़ के खेत को जैविक खैत बनाने का कार्य शुरू किया जिसमें वर्मी कम्पोस्ट का खाद इस्तमाल किया और टमाटर, बैगन व मौसमी सब्जीयों की खेती से 50,000/- रू. से अधिक आमदनी लेना प्रारंभ किया है।
: आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Thu, Jun 27, 2024
भोपाल I मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों के प्रादेशिक सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास में संबोधित किया । मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, नानाजी देशमुख एवं जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। आपातकाल के कष्टों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से तत्कालीन परिस्थितियों, दमन और लोकतंत्र सेनानियों की जीवटता का उल्लेख पाठ्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री का निवास नहीं, अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक भाग है और लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री निवास में स-सम्मान आना उनका अधिकार और सेनानियों का स्वागत व सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, लोकतंत्र सेनानी मुख्यमंत्री निवास पधारे, यह हमारा सौभाग्य है।
लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगी अनेक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सर्किट हाऊस और विश्राम गृह में तीन दिन तक रूकने की सुविधा तथा किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। जिन लोकतंत्र सेनानियों को अब तक ताम्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें ताम्रपत्र प्रदान किये जाएंगे।
लोकतंत्र सेनानियों को पास दिखाने पर टोल नाकों पर भी छूट रहेगी। उनके आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज पर हुए व्यय के भुगतान में विलम्ब नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा 3 माह में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उपचार के लिए बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलाब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश में आरंभ एयर टैक्सी सुविधा के किराए में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों की राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठी की जाएगी। इसके साथ ही अंत्येष्ठी के समय दी जाने वाली 8 हजार रुपए की राशि को 10 हजार रुपए किया जाएगा। लोकतंत्र सेनानियों के परिवार के सदस्यों को उद्योग धंधे लगाने अथवा अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनके लिये रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने शॉल-श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पण, राजनीतिक संघर्ष और उनके द्वारा भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा, अजय विश्नोई, रामकृष्ण कुसमरिया तथा सर्व मेघराज जी, कैलाश सोनी, माखन सिंह, अशोक पांडे, सूर्यकांत केलकर और सुरेश देशपांडे का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनके संघर्ष का उल्लेख किया गया।