Mon 08 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग

बसना -आगामी शुक्रवार 12 जून को विजय कृषि सेवा केंद्र बंसुला पर कार्यवाही के आश्वासन से धरना प्रदर्शन का समापन

स्लीमनाबाद में खनन माफिया राज! भूला-टिकरिया में फिर दहाड़ीं मशीनें, अब 'सरसवाही' को बनाया नया ठिकाना

कटनी/विजयाराघवगढ़- सोया था सिस्टम, जनता ने जगाया! गड्ढे में पौधे लगते ही दौड़ा प्रशासन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: यादव समाज द्वारा राहतगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा

admin

Wed, Aug 28, 2024

 त्योहार हमारे समृद्ध भारत की विरासत है इन्हें धूमधाम से मनाए - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर। राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए ।सभी क्षेत्र वासियों को उन्होंने कृष्ण जन्म उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हमारे समृद्ध भारत की धरोहर है इन्हें धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी त्योहारों को परंपरा अनुसार और धूमधाम से मनाने के लिए लोगों का आवाहन किया गया है। क्योंकि त्यौहार हमें धर्म से जोड़ते हैं और भाईचारा समाज में एकता का माहौल बनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म जन कल्याण के लिए हुआ है हम सभी को उनके पद चिन्नो पर चलने का आज संकल्प लेना चाहिए ।

मंत्री राजपूत को सभी क्षेत्र वासियों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर यादव समाज के पदाधिकारी रामकुमार यादव, अजब सिंह यादव ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कपूर, प्रवीण गोस्वामी ,सुरेंद्र रघुवंशी,आर कपूर भगवान सिंह प्रजापति,डेनी जैन सहित राहतगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन