: एक लाख से अधिक की अवैध मदिरा जप्त
Tue, Jun 25, 2024
सागरI अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विधानसभा नरयावली क्षेत्रांतर्गत माह-अप्रैल-2024 से 23 जून तक कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में वृत्त-आंतरिक अंतर्गत बहेरिया तिराहा, फोरलाइन स्थित ढ़ाबों, रिहायसी मकानों एवं होटलों पर विधिवत दबिश दी जाकर कुल 25 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किये जाकर देशी मदिरा 369 बोतल, विदेशी मदिरा 70 बोतल, बीयर 24 नग एवं हाथ भट्टी कच्ची मदिरा 51 लीटर एवं महुआ लुहान 415 किलो जप्त की गई। उक्त मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 1 लाख एक हजार 730 रूपये है।
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी डीके सिंह द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक संगीता गुर्जर, प्रमोद दुबे एवं राजवीर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
: सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ लता वानखेड़े आज शपथ लेंगी
Mon, Jun 24, 2024
सागरI 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। जिसमे आज पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के लोकसभा सांसद शपथ ले रहे हैं। नवनिर्वाचित सांसदों का आज शाम 5:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा,प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे I सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े आज सांसद पद की शपथ लेंगीI 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 3 जुलाई तक चलेगा I संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे।
: जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया
Sat, Jun 22, 2024
सागर I म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं योगाचार्य डॉ. श्वेता नेमा के मार्गदर्शन आज अंतर्राष्ट्रींय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सागर में योग शिविर का आयोजन किया गया है।
जिला न्यायालय परिसर में आयोजित उक्त योग शिविर के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश प्रदीप सोनी, जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, अधिवक्ता संघ के अधिकारीगण, सदस्य व अन्य अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स के अधिवक्ता सहित जिला न्यायालय सागर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के कर्मचारीगण उपस्थित थे।योगाचार्य डॉ. श्वेता नेमा ने योग शिविर में योग के लाभों को वर्णित किया और बताया कि योग न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से होने वाले तनाव व थकान को भी जड़ से समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिये हमें निरंतर योग अभ्यास को अपने जीवन में स्वीकार करना चाहिये। अंतर्राष्ट्रींय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित योग शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता व कर्मचारी द्वारा योग लाभ लिया गया।