Mon 08 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग

बसना -आगामी शुक्रवार 12 जून को विजय कृषि सेवा केंद्र बंसुला पर कार्यवाही के आश्वासन से धरना प्रदर्शन का समापन

स्लीमनाबाद में खनन माफिया राज! भूला-टिकरिया में फिर दहाड़ीं मशीनें, अब 'सरसवाही' को बनाया नया ठिकाना

कटनी/विजयाराघवगढ़- सोया था सिस्टम, जनता ने जगाया! गड्ढे में पौधे लगते ही दौड़ा प्रशासन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भाजपा सरकार के निर्णयों ने देश–प्रदेश के विकास को गति दी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने देवरी विधानसभा के सहजपुर मंडल में आयोजित कार्यशाला को किया संबोधित।

admin

Tue, Aug 27, 2024

सागर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवरी विधानसभा के सहजपुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने सभी वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। प्रदेश में सीएम से लेकर पीएम तक भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश के उत्थान के लिए कई काम किए हैं। यही कारण है कि हाल में ही हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ में मतदाताओं का आशीर्वाद मिला। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों ने देश के विकास में गति दी है। यह सब कुछ मतदाताओं के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा सरकार की जनहितैषी योजना और उनकी निष्पक्ष कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। ताकि नए सदस्य पार्टी से जुड़ सकें। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील ढिमोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोंटू राजपूत, अर्जुन सूर्यवंशी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन