कटनी- बरही ब्रेकिंग CCTV में कैद हुई पूरी वारदात : बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sat, Jun 6, 2026
कटनी ब्रेकिंग
बरही के इंफिनिटी जिम में बका लेकर घुसे आरोपी, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कटनी/बरही। कटनी जिले के बरही स्थित इंफिनिटी जिम में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ आरोपी कथित रूप से धारदार बका लेकर जिम के अंदर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पहले कहासुनी और विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने जिम परिसर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान जिम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार होने के कारण कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
सबसे अहम बात यह है कि पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी खुलेआम हथियार लेकर जिम के अंदर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियारों के साथ पहुंचकर हमला करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बड़ा सवाल
आखिर बरही में दिनदहाड़े जिम के अंदर धारदार हथियार लेकर हमला करने वालों पर कब होगी कार्रवाई? क्या वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी?
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन