कटनी। जिले के बरही थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट को : बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jun 8, 2026
कथित अवैध गतिविधियों के आरोपों से घिरा रेस्टोरेंट, सत्यता जानने की उठी मांग
बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग
रेस्टोरेंट के नाम पर अंदर कुछ और अभी तक नहीं हुई कोई प्रशासन की तरफ से जांच
कटनी। जिले के बरही थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उक्त परिसर में कथित रूप से ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जो समाज और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस संबंध में कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि संचालित हो रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस से मामले की जांच कर सत्यता सामने लाने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल संबंधित रेस्टोरेंट, उसके संचालक अथवा किसी व्यक्ति के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह खबर सूत्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप के अनुसार से बनाई गई है एवं प्रशासन की जांच/पुष्टि के बाद ही सही मानी जाएगी।।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन