Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी- कायस्थ समाज ने अपने आराध्य देव श्रीचित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया, की गई महाआरती

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: देवतुल्य जनता मेरी ताकत: मंत्री राजपूत

admin

Tue, Aug 27, 2024

 जन्मदिन पर आयोजित स्वागत समारोह में बोले प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, बुंदेलखंड के विकास के लिए कभी कोई कसर बाकी नहीं रहेगी

सागर । प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। बुंदेलखंड के विकास के लिए मैं कभी भी कोई कसर बांकी नहीं रखूंगा। मंत्री राजपूत ने आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बुंदेलखंड के विकास की नई दशा और दिशा तय करेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता भी उसी विकास का हिस्सा बनेगी। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने हमारे पास पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं, मित्रगण, रिश्तेदार एवं समस्त देवतुल्य जनता का हृदयतल से आभार-अभिनंदन है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका सहयोग और समर्थन हमेशा ऐसे ही बना रहेगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का उनके सर्वांगीण विकास एवं न्याय के साथ विकास पथ पर बढ़ने का जो मूल मंत्र उनके नेता डॉ मोहन यादव का है, वह उस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से लेकर गांव-गांव तक मजबूत बनाने को लेकर पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। इस समय सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता अभियान पर फोकस करना है। हम सब को मिलकर पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। इनके रास्ते पर चलते हुए हम मध्यप्रदेश के जन-जन का सपना पूरा करेंगे।

मोदी के नेतृत्व में देश ने बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की है 

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं, जिसके कारण एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं।

केन्द्रीय जेल में की गौपूजा, मां के नाम किया पौधरोपण

खाद्य मंत्री राजपूत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सागर केन्द्रीय जेल पहुंचकर गौशाला में गौपूजन करते हुए गायों को चारा खिलाया साथ ही जेल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके अलावा केन्द्रीय जेल में ही स्थापित विद्यासागर हथकरधा केन्द्र पहुंचे जहां कार्य कर रहे बंदियों से चर्चा की तथा उनके बनाए उत्पादों की सराहना की।

सांसद, विधायक सहित बुंदेलखंड से आये जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर सुरखी विधानसभा सहित बुन्देलखंड तथा प्रदेश भर से उनके समर्थकों का जन सैलाब अपने लाड़ले नेता को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा। इस अवसर पर सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी , गौरव सीरोठिया, प्रभुदयाल पटैल, देवेन्द्र पप्पू फुस्केले सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं मंत्री राजपूत को दीं। 

बच्चों के बीच काटा केक, बांटे उपहार

मंत्री राजपूत ने घरौंदा आश्रम पहुंचकर बच्चों के बीच भी अपना जन्मदिन मनाया। यहां जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा एवं बच्चों को मिठाइयां व उपहार बांटे। इस अवसर पर आश्रम की बच्चियों ने मंत्री राजपूत का राखी बांधकर स्वागत किया। इसके अलावा सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, आकाश सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, मूरत सिंह राजपूत, अरविंद सिंह टिंकू राजा,  ज्वाला सिंह खटीक शहर के विभिन्न आश्रमों में पहुंचे। जहां मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर मिठाईयां, उपहार आश्रमों में भेंट किये। 

जैसीनगर, सीहोरा को दी कचरा गाड़ी की सौगात
मंत्री राजपूत ने जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सीहोरा, तथा जैसीनगर पंचायत को 10-10 लाख की कचरा गाड़ी की सौगात दी। ताकि स्वच्छता गांव में बनी रहे। ग्रामीणों के लिए कचरा गाड़ी उपलब्ध होने से पंचायत में व्यवस्थित कचरा एकत्रित करने की सुविधा हो जायेगी। 
मटकी फोड़ प्रतियोगिता, राधे राधे मंडल ने बांधा समा

हर वर्ष की तरह मंत्री राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर होटल रॉयल पैलेस में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों युवाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही आयोजन में राधे राधे मंडल के आयोजनो ने लोगों को खूब लुभाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन