Mon 08 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग

बसना -आगामी शुक्रवार 12 जून को विजय कृषि सेवा केंद्र बंसुला पर कार्यवाही के आश्वासन से धरना प्रदर्शन का समापन

स्लीमनाबाद में खनन माफिया राज! भूला-टिकरिया में फिर दहाड़ीं मशीनें, अब 'सरसवाही' को बनाया नया ठिकाना

कटनी/विजयाराघवगढ़- सोया था सिस्टम, जनता ने जगाया! गड्ढे में पौधे लगते ही दौड़ा प्रशासन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मुनि श्री सुधा सागर जी के भाग्योदय तीर्थ में पहुंचने वाले श्रद्धालु की सुविधा के लिये आटो रिक्शा यूनियन की किराया सूची जारी

admin

Thu, Sep 5, 2024

सागर / निर्यापक श्रवण पुंगव जैन मुनि सुधा सागर जी महाराज के भाग्योदय तीर्थ में पहुंच रहे देश भर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये जिला आटो रिक्शा यूनियन ने किराया राशि तय की है यूनियन जिला अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने किराया सूची जारी करते हुये बताया की मुनि श्री से आशीर्वाद लेते समय जैन कमेटी ने शिकायत की थी की कुछ आटो चालक जिले के बाहर से भाग्योदय आ रहे श्रद्धालुओ से अधिक किराया वसूल रहे है जिस पर अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने आटो रिक्शा यूनियन की बैठक आयोजित कर किराया निर्धारित करते हुये आटो चालकों क़ो चेतावनी दी है की शराब पीकर आटो ना चलाए व निर्धारित किराया से अधिक राशि ना वसूले अन्यथा आटो रिक्शा यूनियन वैधानिक कानूनी कार्यवाही से पीछे नहीं हटेगा आटो रिक्शा किराया इस प्रकार रहेगा कटरा से भाग्योदय तीर्थ तक 15रु प्रति सवारी फुल आटो किराया 80रु, रेलवे स्टेशन क्र 1 व 2 से भाग्योदय तीर्थ तक किराया 20रु प्रति सवारी फुल आटो 80रु मनोरमा कॉलोनी ,गोपालगंज ,मुख्य बस स्टैंड से भाग्योदय तीर्थ तक किराया 30रु प्रति सवारी फुल आटो 120रु/
भाग्योदय तीर्थ से मंगलगिरी तक किराया 30रु प्रति सवारी फुल आटो 130 रु भाग्योदय तीर्थ से उदासीन आश्रम काकागंज तक किराया 20रु प्रति सवारी फुल आटो 100रु भाग्योदय तीर्थ से मोराजी तक किराया 20रु प्रति सवारी फुल आटो 100रु मकरोनिया सिविल लाइन से भाग्योदय तीर्थ तक किराया 30रु प्रति सवारी फुल आटो 150रु किया गया है सागर शहर के लिये प्रति आटो स्टाप 10रु निर्धारित रहेंगे उक्त किराया निर्धारण मुनि श्री की चातुर्मास अवधि तक ही मान्य होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन