Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इन्वेस्टर मीट से पहले हुई आयोजित हुई उद्योगपतियों की बैठक,इन्वेस्टर मीट की तैयारी पर भी चर्चा इन्वेस्टर मीट में आने वाले अतिथियों का हो बुंदेली तरीके से स्वागत:- शैलेश केसरवानी

admin

Sat, Sep 21, 2024

सागर। 27 सितंबर 2024 को सागर में होने वाली इन्वेस्टर मीट के तहत शनिवार को होटल रामसरोज पैलेस में रामसरोज समूह के सदस्य उद्योगपति संजीव केसरवानी,शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा शहर के उद्योगपतियों की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर की मुख्य प्रबंधक सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी इन्वेस्टर मीट की तैयारीयो एवं सुझाव पर चर्चा की गई। सुझाव में सुनारों के लिए गोल्ड लोन ना मिल पाने का विषय आया जिस पर महाप्रबंधक ने इस विषय को कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही और नियमों के सरलीकरण करने की बात कही। बैठक में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की मुख्य प्रबंधक श्री मंदाकिनी पांडे द्वारा माह में एक बार बैठक बुलाने की बात कही जिसमें शहर के उद्यमियों एवं बिजनेसमैन को आ रही समस्याओं का समाधान किया जावेगा।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर की मुख्य प्रबंधक श्री मंदाकिनी पांडे कहा कि यह सागर में नया नवाचार होने जा रहा है जिसमें इन्वेस्टर मीट से माध्यम से देश एवं विदेश की उद्योगपति सागर में आएंगे और उद्योग लगाएंगे। आप सभी यहां उपस्थित सभी इन्वेस्टर्स और उद्योगपति सागर से है। मैं धन्यवाद देती हूं रामसरोज समूह का जिन्होंने इस बैठक का आयोजन कर और इन्वेस्टर मीट के पहले सेतु बनकर उद्योगपतियों को शासन प्रशासन से जोड़ा। अगर आप सभी उद्योगपति सागर में अपना उद्योग बिजनेस स्थापित करेंगे तो सागर नगर का विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा। और शहर के नागरिकों को रोजगार मिलेगा। अगर आप अपना उद्योग या बिजनेस सागर में स्थापित करते हैं और उसमें कही शासन प्रशासन से या अन्य कोई समस्या हो तो हम निराकरण करेगे। आपकी जो भी समस्याएं या सुझाव हमें प्राप्त हुए हैं उनको हम कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उनका निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे 27 तारीख को होने वाली इन्वेस्टर मीट का मुख्य उद्देश्य भी यही था जो आज इस बैठक के माध्यम से सार्थक तक हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि मैं हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मोहन यादव जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने इन्वेस्टर मीट के लिए सागर को चुना निश्चित ही यह एक शहर की यूथ के लिए बड़ा कदम होगा। सागर में जितने भी उद्योग लगेंगे उसे सागर का विकास भी होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही उन्होंने पूर्व में मध्य प्रदेश की इंदौर में इन्वेस्टर्स मीट के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं इंदौर में आयोजित हुई इन्वेस्टर मीट में सम्मिलित हुआ था। शासन प्रशासन द्वारा आए हुए उद्योगपतियों इन्वेस्टर्स की व्यवस्था होटल में की थी। परंतु इंदौर जैसे स्वच्छता में नंबर वन है। वैसे ही वहां के लोगों ने आए हुए उद्योगपतियों इन्वेस्टर्स को ना केवल अपने घर का भोजन कराया बल्कि उनके रहने की व्यवस्था भी अपने घर में की। और शिष्टाचार का परिचय दिया। जिससे आए हुए इन्वेस्टर्स और उद्योगपतियो को प्रभावित किया। उसी तर्ज पर सागर के लोगों से भी आग्रह है। सागर में आने वाली इन्वेस्टर एवं उद्योगपतियों का स्वागत शहर के नागरिक सागर की परंपरा अनुसार करें और उनके खान एवं रहने की व्यवस्था अपने घरों में करें। जिससे वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश जावे।

इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि जितना अधिक इन्वेस्ट सागर में होगा और औद्योगिक क्षेत्र फैलेगा उतनी अधिक रोजगार की संभावना है सागर में विकसित होगी। आज हम देखते हैं शहर की जो बच्चे हैं वह नौकरी के लिए बाहर पलायन करते हैं। जिससे उन्हें परेशान होना पड़ता है अगर उन्हें अपने शहर में ही रोजगार उपलब्ध कर पाए तो यह बड़ी बात होगी साथ ही छोटे लघु उद्योगों के माध्यम से शहर के जरूरतमंद लोगों को भी काम मिलेगा जिससे उन्हें घर परिवार चलाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जो भी उद्योगपति इन्वेस्टर्स या उद्योग में रुचि रखने वाले नागरिक इन्वेस्टर मीट के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं। उनके लिए भी इन्वेस्टर मीट में प्रवेश मिलेगा। उसकी भी व्यवस्था उद्योग विभाग द्वारा की गई है।

ये रहे उपस्थित

कल्पधाम ग्रुप से अंकुर चौरसिया,कॉलोनाइजर प्रकाश चौबे,गौर एंड सुहाने एसोसिएट्स सुरेंद्र सुहाने एवं अखिलेश गौर,रिछारिया बिल्डर्स एंड डेवलपर्स से गोलू रिछारिया,महेश साहू दालमिल,संजय डैंगरे लक्ष्मी अगरबत्ती,कौशल पटेल बीड़ी एवं सॉल्वेंट उधोग,धरमवीर वीर साहू होटल इंड्रस्ट्री,नवीन केसरवानी सहारा स्टार,सिंघल मेडिको से रजन अग्रवाल,सोमू खुरई जेवलर्स,मोनेश इन्दोरखया गोल्ड जेवलरी मेन्युफेक्चरिंग प्लांट,लकी बड़कुल PVC,ज्योत्स्ना ठाकुर पेट्रोलियम,अनुज चौधरी मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,अनिल श्रीवास्तव मैनेजर बैंक ऑफ़ बरोदा,डिप्टी मैनेजर सूरज कुमार,एचडीएफसी बैंक मैनेजर अर्पित सोनी,राजेश गुप्ता एफएमसीजी,डॉ. के के पटेल नर्सिंग होम,विवेक सिंघाई ग्रेन मर्चेंट,लालू सिंधी PVC इंड्रस्ट्री,श्याम नेमा सैनिटरी,आशीष दुबे,समर जैन कॉलोनाइजर सोमेश जड़िया सहित शहर के अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन