: सागर अधिवक्ता संघ ने राहतगढ़ तहसील में बैठ रहे अधिवक्ताओं के लिए लगाए बॉल फेन
Tue, Jun 11, 2024
सागर । सागर अधिवक्ता संघ ने राहतगढ़ तहसील में बैठ रहे अधिवक्ताओं के लिए बॉल फेन लगाए।संघ के सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार बताया गया है, राहतगढ़ तहसील जिला सागर में बैठ रहे जिला अधिवक्ता संघ सागर के सदस्यो को जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा दोनों राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के सदस्यो की उपस्थिति में बॉल फेन लगाए गये।
उक्त कार्यक्रम में राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेश पाण्डे , राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की वित्तीय समिति की पूर्व अध्यक्ष रश्मिऋतु जैन राहतगढ तहसीलदार निर्मल राठौर , जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव ,सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण अनीता राजपूत, पुरूष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया, दीपक शर्मा, पंकज त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन, ऋषव ओसवाल, अतुल ताम्रकार, पूरन सिंह लोधी, ओमकार यादव, देवेन्द्र कुर्मी, महेन्द्र सोनी, खालिद हुसैन, अफजल उस्मानी, धर्मेन्द्र लोधी, अजय श्रीवास्तव, मोहित कोरी, सतीष सेन, राजकुमार कुर्मी, याशिर खान सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थें।
: बेजुबान पक्षियों के लिए एक पहल
Tue, Jun 11, 2024
सागर I भारत स्काउट गाइड मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों से 30 जून तक एक्टिविटी पैक के रूप में मनाया जा रहा है। इस एक्टिविटी पैक मे प्लास्टिक जागरूकता, प्रकृति से जोड़ें, सीड़ जार में पौधे उगाए,पर्यावरण के अनुकूल पक्षियो के लिए कई वृक्षो पर “दाना पानी अभियान “के तहत सकोरे लगाए, खाद बनाना सीखे, प्लास्टिक वेस्ट गार्डन/किचन गार्डन/हैंगिंग गार्डन आदि विभिन्न गतिविधियों के रूप में मनाया जाना है। इन गतिविधियों को विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से एवं स्थानीय परिवेश में जाकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर परिसर में सहायक संचालक शिक्षा मनीषा अलेक्जेन्डर, चढार, जिला सचिव लीलाधर अहिरवार, भारत स्काउट गाइड संगठन के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी मे पक्षियों के लिए सकोरे लगाए।
: विषयों की कठिन अवधारणाओं को सरल बनाकर कक्षा में शैक्षणिक कार्य कराएं : जिला पंचायत सीईओ
Tue, Jun 11, 2024
सागर I विषयों की कठिन अवधारणाओं को 5 दिन चलने वाले प्रशिक्षण में समझकर एवं उनको सरल बनाकर अपनी-अपनी कक्षाओं में जाकर उनको शैक्षणिक कार्य में संलग्न कर छात्र-छात्राओं को बताएं। उक्त विचार जिला पंचायत के मुख्यकार्य पालन अधिकारी पीसी शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तर के 5 दिनी शिक्षकों के प्रशिक्षण के अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी, उमाशंकर चाचौंडिया, अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर मनीष नेमा, एससी पांडे सहित अन्य अधिकारी शिक्षक मौजूद थे।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा ने शिक्षकों के बीच जाकर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से कहा कि आप सभी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसमें जो भी मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया जा रहा है उसको गंभीरता से लें और यदि आपको विषय के संबंध में कठिन लगता है तो उसको मास्टर ट्रेनर से चर्चा करें एवं उसका निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने विषयों की कठिन अवधारणाओं को समझ कर और उनको सरल बनाकर छात्र-छात्राओं को बताएं जिससे कि उनको शैक्षणिक कार्य करने में सहायता एवं सरलपन लगेगा ।उन्होने कहा कि यह प्रशिक्षण मात्र प्रशिक्षण बनकर न रहे इसके लिए आपको पूरा मनोयोग लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करना है और कुछ सीख कर अपने बच्चों को अवश्य बताएं। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिंदगी में हमेशा कुछ न कुछ सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार आप भी इस प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे और आगे बढ़े। उन्होने मास्टर ट्रेनर मनीष नेमा के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण में अंग्रेजी विषय के संबंध में दी जा रही जानकारी की सराहना की और कहा कि आप सभी इसी प्रकार से जानकारी प्राप्त करें और अपने कक्षा के बच्चों को बताएं।