Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बाल श्रम निषेध हेतु चलाए गये अभियान का उल्लघंन करने वालों पर कार्यवाही

admin

Wed, Jun 12, 2024
सागरI कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन में 30 जून तक बाल श्रम निषेध हेतु चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को श्रम विभाग सागर के श्रम निरीक्षक, एन जी ओ स- कृषक सहयोग संस्थान  अनिल रैकवार, आवास संस्था सागर से मालती पटेल , युवा विकास मंडल से जिला समन्वयक अशोक सूर्या ,  राहुल राजे के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम नियोजित नहीं किये जाने के संबंध में दुकानों ,संस्थानों के नियोजकों को जनजागरण के माध्यम में सचेत किया गया व बाल श्रम अधिनियम के दंडनीय प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिनियम का उल्लंघन कर किशोर श्रमिक नियोजित करने पर संस्थान कार्तिकेय डोसा सेंटर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पुराना बस स्टेंड सागर , शिव शक्ति सर्विसेस अटल पार्क के पास मेडिकल कॉलेज रोड सागर, जैन किराना एवम बेकरी मेडिकल कॉलेज रोड सागर ,मा सर्विसेस सेंटर एंड ऑटो पार्ट्स मेडिकल कॉलेज रोड सागर पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की गयी तथा आशीर्वाद मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर, साहू मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर, मनीष मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर ,रितु मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज रोड सागर में अधिनियम की अन्य धाराओ के  अंतर्गत उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी। उपस्थित आम जनों को भी बच्चों से कार्य ना करवाने तथा उन्हें 18 वर्ष तक स्कूल भेजने के संबंध में जनजागृत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन