: शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित
Fri, Jun 28, 2024
सागर I प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, देवरी सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक रामलाल अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुँचने और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने निलंबित किया गया है। प्रिंट एवं सोशल मीडिया सागर के आज के संस्करण में खबर प्रकाशित हुई, कि शास. प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, विकास खण्ड देवरी जिला सागर में पदस्थ रामलाल अहिरवार, प्राथमिक शिक्षक, शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। संस्था के छात्रों के बैंगो पर लौटने लगा। शिक्षक की हरकतें देखकर संस्था के बच्चे सहम गये। शिक्षक की हरकतों की खबर लगते ही छात्र अभिभावक भी संस्था में पहुंच गये। अभिभावको द्वारा बात करने पर शिक्षक नशे की हालत में कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। शिक्षक द्वारा शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। शिक्षक की उक्त हरकते, अखबार में भी स्पष्ट दिख रही है।
शिक्षक अहिरवार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण, शिक्षकीय गरिमा, के प्रतिकूल, विभाग एवं जिले की छवि धूमिल की जाना परिलक्षित होने के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम का उल्लघन है।
म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, शाहगढ जिला सागर नियत किया गया है। शिक्षक रामलाल अहिरवार को, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी की भी दर्ज कराई जा रही है।
: मिशन शक्ति कार्यक्रम की 100 दिवसीय कार्ययोजना
Fri, Jun 28, 2024
सागर I मिशन शक्ति कार्यक्रम की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर आज महिला बाल विकास विभाग जिला सागर में पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में महिलाओं एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया। साथ ही यह बताया गया। ’मिशन शक्ति’ मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करना है। यह महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाकर महिला-नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करना चाहता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य विकलांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और बालिकाओं को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है, उनके समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं और जानकारी प्रदान करना है।
मिशन शक्ति की दो उप-योजनाएँ हैं - ’संबल’ और ’सामर्थ्य’ । संबल उपयोजना में, महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन (डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) की मौजूदा योजना को संशोधनों और नारी अदालत को एक नए घटक के साथ शामिल किया गया है। सामर्थ्य उपयोजना में, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना , हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन ,शक्ति सदन ,सखी निवास एवं पालना आंगनवाड़ी सह झूलाघर आदि योजनाएँ शामिल है ।
उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी ,परियोजना अधिकारी सोनम नामदेव ,वन स्टॉप सेंटर अधीक्षक रक्षा तिवारी सुपरवाइजर सुधीरा श्रीवास्तव ,रजनी बारोलिया,सुरभी मिश्रा स्वाति राय एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाए उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 05 इंद्रा नगर में किया गया।
: शाहपुर डूबक्षेत्र में अवैध खनिज रेत का भण्डारण मात्रा 70 घ.मी. को खनिज विभाग ने किया जप्त।
Fri, Jun 28, 2024
(सिंगरौली) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली
चन्द्रशेखर शुक्ला,
पुलिस अधीक्षक
निवेदिता गुप्ता
सिंगरौली के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
सृजन वर्मा
(आई.ए.एस), जिला खनिज अधिकारी
ए. के. राय
एवं नगर पुलिस अधीक्षक
पी. एस. परस्ते
के मार्गदर्शन में दिनांक 27/06/2024 को खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी
कपिल मुनि शुक्ला,
थाना प्रभारी विन्ध्यनगर
अर्चना द्विवेदी,
खनिज सर्वेयर
मुनेन्द्र सिंह
एवं पुलिस अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान
ग्राम-चन्दावल (सेमरा बाबा के पास)
एक
ट्रेक्टर कमांक एम.पी. 66 ए 2290
को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ
थाना विन्ध्यनगर
परिसर में खड़ा कराया गया है। वही जॉच के दौरान
शाहपुर डूबक्षेत्र
में खनिज
रेत मात्रा 70 घ.मी.
का अनाधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया।
मौका जॉच के दौरान किसी भी व्यक्ति/फर्म के द्वारा खनिज रेत भण्डारण सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर
लावारित रूप से सम्पूर्ण खनिज रेत मात्रा 70 घ.मी.
जप्त किया गया है।
उपरोक्तानुसार
जप्त टेक्टर-ट्राली एवं अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत
के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में :
प्र. आरक्षक श्यामसुन्दर वैश्य, बालगोविन्द तिवारी, सैनिक कृष्ण कुमार योगी, रामसिया पटेल, जगदम्बा प्रसाद तिवारी शामिल रहे।