Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत में नए मामलों में गिरावट जारी लेकिन कोरोना का संकट बरकरार,जानिए हाल

admin

Tue, May 11, 2021
भारत में नए मामलों में गिरावट जारी लेकिन कोरोना का संकट बरकरार,जानिए हाल

भारत में कोरोना का संकट बरकरार है। हालांकि रोज सामने आने वाले नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर अगर देखा जाए तो देश में 3.29 लाख नए मामले सामने आए हैं। कल की तुलना में यह ग्राफ लगभग 37 हजार कम है। बीते कुछ दिनों से लगातार नए मामलों में कमी देखी जा रही है। यह खबर थोड़ी सी राहत देने वाली है। 

आपको बता दें कि 3,29,379 नए मरीजों के साथ भारत में अब तक कोरोना के कुल मामले 2,29,91,927 हो चुके हैं। कोरोना के नए मामलों में गिरावट केअलावा एक्टिव केस में कमी भी राहत देने वाली है। देश में बीते 24 घंटे में  3,55,745 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अब तक 1,90,21,207 मरीज इस लड़ाई को जीत कर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी से होने वाली मौत के ग्राफ में भी कमी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 3877 मरीजों की जान चली गई है। अब तक 2,50,025 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है।

Read also-

J&K Encounter:लश्कर के तीन आतंकवादीयोन को सेना ने अनंतनाग में घेरा,मुठभेड़ जारी

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के केसेस में कमी आई है ,30 मार्च के बाद सबसे कम केस
महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार , महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायररस के 37,236 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई है। अभी राज्य में 5,90,818 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 549 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर  76,398 हो गया है। अभी तक कुल रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो यह संख्या 44,69,425 हो गई है। बीते एक दिन में 61,607 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार

झारखंड: कोरोना से होने वाली मौतों और संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड कमी
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या में रिकार्ड 31.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी और पिछले दिन की कुल 141 मौतों की तुलना में कोरोना से पिछले चैबीस घंटों में 97 लोगों की मौत हुई। संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में भी लगभग 32 प्रतिशत की कमी आयी और पिछले 24 घंटों में कुल 4169 लोगों के संक्रमित होने की सूचना है जबकि इससे पूर्व रविवार को कुल 6112 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन