Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी- खनिज माफियाओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई : कटनी- बड़वारा के नदी घाटों पर बड़ी कार्रवाई,अस्थायी रास्ते ध्वस्त,वाहन जब्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Apr 8, 2026



🔳खनिज माफियाओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

🔳बड़वारा के नदी घाटों पर बड़ी कार्रवाई,अस्थायी रास्ते ध्वस्त,वाहन जब्त

🔳कटनी - जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बुधवार को बड़वारा तहसील के विभिन्न नदी घाटों पर सघन अभियान चलाया, जिसमें कई अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में खनिज, राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने क्षेत्र के बसाड़ी, भदौरा, सकरीगढ़, सुड्डी सहित आसपास के नदी घाटों पर दबिश देकर व्यापक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान पाया गया कि स्थानीय स्तर पर अवैध खनन और परिवहन को सुगम बनाने के लिए कई अस्थायी पहुँच मार्ग बनाए गए थे। संयुक्त अमले की मौजूदगी में इन सभी अवैध रास्तों को जेसीबी मशीन द्वारा पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे खनिज माफियाओं की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लग सके।

निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन को भी जब्त किया गया और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस, राजस्व, खनिज और परिवहन विभाग की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, उपसंचालक खनिज श्री आर.के. दीक्षित, तहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गर्ग, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, नायब तहसीलदार श्री हर्षवर्धन रामटेके, उपनिरीक्षक पुलिस श्री रामनाथ साकेत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन