Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का जताया आभार : विधायक संजय पाठक के प्रयासों से 15 करोड़ से कैमोर आईटीआई बिल्डिंग सहित हॉस्टल , क्वार्टर का होगा निर्माण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Mar 26, 2026

विधायक संजय पाठक के प्रयासों से 15 करोड़ से कैमोर आईटीआई बिल्डिंग सहित हॉस्टल , क्वार्टर का होगा निर्माण

विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का जताया आभार

कटनी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमुखी कौशल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर नगर में विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद दो वर्ष पहले विधानसभा के तीसरे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) को प्रारंभ किया गया था । जोकि अभी अस्थाई रूप से खलवारा बाजार में प्राइवेट बिल्डिंग में चल रहा है कुछ माह पहले विधायक संजय पाठक ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर कैमोर आईटीआई के नई बिल्डिंग के निर्माण सहित छात्रावास भवन के राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था ।

आज के औद्योगिक विकास के युग में उद्योगों को कौशल कला जानने वाले कामगारों की आवश्यकता होती है इसी सोच से प्रारंभ कराए गए आईआईटी के लिए अब शासन स्तर से कैमोर में आइटीआइ भवन , छात्रावास भवन बनाने के लिए 15 करोड़ 28 लाख रुपए का बजट जारी किया है।

भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उन्होंने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लिए जब जब उन्होंने जो मांगा है वह उपलब्धि मिली है, विधानसभा में विजयराघवगढ़, बरही ,कैमोर में 3 आईटीआई चल रहे बरही एवं विजयराघवगढ़ में नए भवन छात्रावास भवन पहले ही बन गए है अब कैमोर में भी आईटीआई भवन एवं छात्रावास भवन बनने से युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए 6 अलग-अलग ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। छात्रावास भवन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। नया छात्रावास छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करेगा और उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगा। इसके साथ ही टीचर्स और स्टाफ आदि के रहने के लिए क्वार्टर बनना है ।

Tags :

katninews

pawankatni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन