Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Yaas Cyclone Update- यास चक्रवात कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, हजारों लोगों से खाली कराए घर।

admin

Tue, May 25, 2021
Yaas Cyclone Update-  यास चक्रवात कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, हजारों लोगों से खाली कराए घर।

Yaas Cyclone-बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवात की आंशका से राज्य और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ एनडीआरएफ, कोस्टगार्ड, नौसेना, वायुसेना और थलसेना भी पूरी तरह से सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी टीम तैनात कर दी है.

Yaas Cyclone का खतरा देश पर लगातार गहराता जा रहा है। बंगाल और ओडिशा में यह भीषण चक्रवात जल्द ही अपनी दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 26 मई तक यह चक्रवात बहुत गंभीर तूफान में बदल जाएगा। जिसके कारण सुरक्ष के दृस्टि से ओडिशा के कई जिलों को मंगलवार को हाई अलर्ट पर रखा गया था। कई हजारों लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात यास के तटों से टकराने से पहले भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर और बालासोर जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। आईएमडी भुवनेश्वर ने कहा, "हमने धामरा और पारादीप बंदरगाहों के लिए सबसे ज्यादा खतरे की चेतावनी जारी की है।"

मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खोरदा और पुरी के लिए, आईएमडी ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी ने यह भी कहा कि तूफान के दौरान 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि चक्रवाती तूफान यास बुधवार दोपहर तक तटीय इलाकों से टकरा सकता है।

Read Also-

Yellow fungus क्या है? कारण,लक्षण,रोकथाम,आइये जाने आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं?

यास चक्रवात का असर अभी से दिखने लगा है और कई इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल रही है।चक्रवाती तूफान टकराने के लिए तैयार है इसलिए हजारों स्थानीय लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इससे पहले पश्चिमी राज्यों में आए तूफान ताउते ने भी खूब तबाही मचाई थी। देश के पश्चिमी तटीय राज्यों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। आईएमडी ने अपने रिपोर्ट में कहा,"चक्रवात यास बुधवार, 26 मई की दोपहर के दौरान बालासोर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है।"

https://twitter.com/ANI/status/1397038427695058944?s=19

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन