Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Twitter को भारत से पंगा लेना पड़ा मेंहगा, शेयरों में दिखी भारी गिरावट

admin

Sun, Jun 20, 2021
ट्विटर को भारत से पंगा लेना पड़ा मेंहगा, शेयरों में दिखी भारी गिरावट

भारत इस समय दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और भारत द्वारा लिए गए छोटे से छोटे फैसले त को पूरी दुनिया ध्यान से देखती है।अब भारत से उलझना Twitter को मेंहगा पड़ गया है।दरअसल भारत सरकार और ट्विटर के बीच कुछ महीनों से नए IT नियमों को लेकर विवाद चल रहा है जिससे ट्विटर की छवि पर बुरा असर पड़ा है खासकर की भारत में जिससे कभी 52 हफ्तों के शीर्ष पर चल रहे के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Twitter ने इस बात को ध्यान नही दिया कि भारत एक बहुत ही बड़ा देश है और साथ ही एक बहुत बड़ा बाजार भी जिसमे दुनिया के हर देश को व हर निवेशक को आकर्षित करने की ताकत है।अब जब बात आती है सोशल मीडिया साइट्स की तब भी भारतीय ही सबसे आगे रहते हैं फिर चाहे व्हाट्सएप्प हो,फेसबुक ही,ट्विटर हो या गूगल ही क्यों न हो।पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा इन एप्प्स को भारतीय ही इस्तेमाल करते हैं।ऐसे में कोई भी कंपनी भारत से पंगा नही लेना चाहेगी।

भारत सरकार ने ट्विटर से छीन ली कानूनी सुरक्षा

भारत और भारतीयों का प्रभाव बाकी और सोशल मीडिया साइट्स जैसे व्हाट्सएप्प,फ़ेसबुक को व अन्य IT कंपनी जैसे गूगल आदि को तो समझ मे आ गया और उन्होंने भारत के नए IT नियम मान लिए लेकिन Twitter ने भारत से उलझना बेहतर समझा और करवा लिया अपना नुकसान।एक तरफ भारत सरकार ने Twitter से कानूनी सुरक्षा छीन ली जिससे अब ट्विटर हर विवादित पोस्ट के लिए जिम्मेदार होगा और उसे मुकदमे का भी सामना करना पड़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ ट्विटर ई छवि पर भी बुरा असर पड़ा है जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

25 फीसदी तक गिरे ट्विटर के शेयर

भारत सरकार से चल रहे विवाद के बीच पिछले कुछ महीनों में Twitter के शेयरों में करीब 24 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।आपको बता दें कि आज कल में भी कई बार ट्विटर के शेयर लाल निशान के साथ बन्द होते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि फरवरी 26 को ट्विटर के शेयर $80.75 के साथ अपने 52 हफ्तों के शीर्ष पर थे लेकिन आज वही शेयर 25 फीसदी गिरकर $60 के आस पास है।

Read Also-चीन की परमाणु संयंत्र को लेके बड़ी लापरवाही,लाखों लोगों पर मंडरा रहा परमाणु रेडिएशन का खतरा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन