Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

नाले को पाटकर 4 एकड़ में काटे जा रहे प्लॉट, बिना अनुमति चल रहा खेल : कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, May 3, 2026

कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

नाले को पाटकर 4 एकड़ में काटे जा रहे प्लॉट, बिना अनुमति चल रहा पूरा खेल

कटनी जिले में भू-माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कटनी-जबलपुर रोड बाईपास का है, जहां मझगवां बोहता पंचायत क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

कटनी-जबलपुर रोड बाईपास पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने लगभग 4 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक नाले को पाटकर जमीन को समतल किया गया है, जो पर्यावरण और जल निकासी व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

भू-माफियाओं द्वारा यहां कच्ची चूरी की सड़क डालकर प्लॉट काटे जा रहे हैं और खुलेआम बिक्री की तैयारी की जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस प्लॉटिंग के लिए न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति ली गई है और न ही रेरा से कोई अप्रूवल प्राप्त किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा कॉलोनी विकास के लिए तय गाइडलाइन की यहां खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार जिला प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है, तभी इतनी बड़ी स्तर पर अवैध प्लॉटिंग बिना किसी रोक-टोक के जारी है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? और कब जागेगा प्रशासन? या फिर कटनी यूं ही भू-माफियाओं का गढ़ बना रहेगा?

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन