Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, 8वें नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, देखें पूरी लिस्ट

admin

Sat, Dec 9, 2023

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है. मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं.

सर्वे में दूसरे पायदान पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर रहे हैं, जिन्हें 66% रेटिंग मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37% अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं, जबकि इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी 41% रेटिंग के साथ छठें पायदान पर हैं.

बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने ही इसी साल सितंबर में पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे अधिक विश्वसनीय नेता बताया था. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए इस सर्वे में सामने आया था कि 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी थी.

बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए एक सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी को लोकप्रियता के मामले में 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है. इस सर्वे में पीएम मोदी के अलावा अन्य देशों के नेता भी शामिल हैं, जिन्हें उनसे कम रेटिंग मिली है. इसमें इटली की पीएम जार्जिया मैलोनी भी शामिल हैं.

कौन किस पायदान पर, देखिए लिस्ट

वहीं, सितंबर में हुए सर्वे सामने आया था कि 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी थी., साथ ही उन्हें सबसे भरोसेमंद नेता बताया, जबकि 18 प्रतिशत ने ही उनके विरोध में अपना मत रखा था. मॉर्निंग कंसल्ट निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अनुमोदन रेटिंग पेश करता है. पीएम मोदी इस सर्वे में लगातार शीर्ष पर रहे हैं, उनकी अनुमोदन रेटिंग ज्यादातर 70 के पार रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 40% की अनुमोदन रेटिंग के साथ सूची में सातवें स्थान पर थे, जो मार्च के बाद से सितंबर में उनकी सर्वाधिक रेटिंग थी. यह सर्वे जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद किया गया था, जिसमें पीएम मोदी को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली थी. वहीं सूची में शीर्ष 10 नेताओं में, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नापसंदगी रेटिंग सबसे अधिक 58% आई थी और टॉप टेन की लिस्ट में 10वें नंबर पर थे.

Read more - BJP क्या तीनों राज्यों में लगाएगी पुराने चेहरों पर दांव या कुछ होगा बदलाव ?, जानें CM की रेस में कौन-कौन से दिग्गज हैं शामिल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन