Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 'लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा' राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस के ये नेता भी हुए आलाकमान से नाराज

admin

Fri, Jan 12, 2024

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद कांग्रेस के भीतर ही विरोध के सुर अब तेज हो गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने न्योता अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेताओं को खरी-खोटी भी सुनाई है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। उस वक्त वीर बहादुर सिंह यूपी के सीएम थे। तत्कालीन सीएम ने राम मंदिर न्यास को भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 46 एकड़ जमीन देने का वादा भी किया था। सीएम तब हट गए और राजीव जी की हत्या के बाद ये मामला खटाई में पड़ गया। पूरे देश के साधु-संतों ने इस लड़ाई को लड़ा। कई बुद्धजीवी, पत्रकार और राजनीतिक दल जुड़े, जिन्होंने ये लड़ाई लड़ी वो ही निंमत्रण का फैसला करेंगे।

चुनाव में होगा नुकसान

लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा कि निमंत्रण अस्वीकार किए जाने का असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, 'निमंत्रण को अस्वीकार करने का क्या मतलब है। हम क्या संदेश दे रहे हैं। राजीव जी ने ताला खुलावाया था तो आप कौन हैं मना करने वाले। हमारा नेतृत्व पार्टी में इस तरह के सलाहकारों को अगर रखेगा तो क्या कह सकते हैं।'

चुनाव में जैसे परिणाम आ रहे हैं, आगे भी वैसे ही परिणाम आते रहेंगे। जो नुकसान होना था, वो तो हो चुका है, वो चुनाव में दिख जाएगा।

इससे पहले, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद और अर्जुन मोढवाडिया भी फैसले पर नाराजगी जता चुके हैं। मोढवाडिया ने तो ये भी कहा था कि कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था। वहीं, आचार्य ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला कहा था।

https://twitter.com/ANI/status/1745718796114096175?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1745718796114096175%7Ctwgr%5E21fa4bb2fb18fd76798bf1c0d648af918ae959ac%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

Read more - Atal Bridge Inauguration। मुंबई को बड़ी सौगात; देश का सबसे लंबा समुद्री पुल हुआ शुरू, PM मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन