Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल आज से होगा शुरू

admin

Sat, Mar 9, 2024
नई दिल्ली में कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क में आज से दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें 35 प्रकार के फूल शामिल किए जाएंगे। नई दिल्‍ली नगरपालिका परिषद-एनडीएमसी के अनुसार इसका उद्घाटन उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना करेंगे। एनडीएमसी ने कहा कि इस महोत्‍सव में फूलों की प्रदर्शनी के अतिरिक्‍त लाइव बैंड संगीत भी होगा। पुष्‍प महोत्‍सव में प्रवेश निशुल्‍क है। एनडीएमसी के अनुसार, फ्लावर फेस्टिवल को फूलों के प्रदर्शन और सजावट के लिए 18 अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें मुख्य आकर्षण विभिन्न मौसमों के पुष्प डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया, मैरी गोल्ड आदि के फूलों वाले गमले, गमले वाले पौधों का समूह, पशु/पक्षियों की पुष्प आकृतियां, रंगीन पुष्प बोर्ड, ट्रे गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, इकेबाना जैसी फूलों की सजावट, पूर्वी और पश्चिमी शैली के फूलों की सजावट शामिल होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन