Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

राहुल सुहाने बने अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त मंत्री**

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: COVID-19 Vaccine- राज्य सरकारों की सुस्ती टीकाकरण में क्यों घट रही है वैक्सीन की रफ्तार।

admin

Sat, May 22, 2021
COVID-19 Vaccine-  राज्य सरकारों की सुस्ती टीकाकरण में क्यों घट रही है वैक्सीन की रफ्तार।

COVID-19 Vaccine-केंद्र सरकार का कहना है कि राज्यों के पास अभी भी 1.97 करोड़ वैक्सीन की डोज पड़ी हुई हैं। कुुुछ राज्यों को छोड़ दिया उनके पास वैक्सीन की कमी है। इसके बावजूद देश भर में वैक्सीन की रफ्तार दिनों दिन सुस्त पड़ती जा रही है। 18 मई, 2021 को देश में सिर्फ 13.08 लाख डोज दी गई। अगले दिन यानी 19 मई को सिर्फ 11.59 लाख डोज ही दी जा सकीं।

क्या राज्य सरकारें सुस्त हैं। वैक्सीन लेने वाले सुस्त पड़ रहे हैं या दो डोज के बीच बढ़े अंतर ने सुस्ती बढ़ा दी है। ये सवाल लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

दरअसल एक तरफ जहां वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं में जोश है वहीं 45 से उपर आयु वर्ग में सुस्ती दिखी है जबकि केंद्र सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाए।

8 से 14 मई के बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 66.86 लाख थी जो 15-18 मई के चार दिनों में घट कर 10.99 लाख डोज रह गई है।

अगस्त से दिसंबर के बीच देश में तकरीबन सवा दो अरब वैक्सीन रहेगी उपलब्ध

सरकार का यह दावा तर्कपूर्ण दिखता है कि अगस्त से दिसंबर के बीच देश में तकरीबन सवा दो अरब वैक्सीन उपलब्ध होगी जिससे पूरी आबादी को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। लेकिन अभी हकीकत यह है कि 10 अप्रैल, 2021 के बाद से वैक्सीन लगाने की रफ्तार बिगड़ी हुई है। हफ्ते के तीन-चार दिन 20 लाख या इससे कुछ ज्यादा वैक्सीन दी जाती हैं और फिर यह घट कर 15-16 लाख पर आ जाती है। 26 अप्रैल, 2021 को 31.95 लाख वैक्सीन दी जाती हैं लेकिन हफ्ते भर बाद दो मई को यह 5.14 लाख हो जाती है। उतार-चढ़ाव का यह दौर लगातार जारी है। 11 मई को 24.36 लाख वैक्सीन दी जाती हैं लेकिन 16 मई को यह 6.83 लाख हो जाती है।

कंपनियों से पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होना एक बड़ा कारण है लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जो रिजर्व में रखीं वैक्सीन का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

मई के पहले 19 दिनों में देश में कुल 3.14 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए

केंद्र सरकार का कहना है कि टीकाकरण को लेकर उसने पहली मई, 2021 से काफी उदार नीति लागू की है। राज्यों को सीधे तौर पर 50 फीसद वैक्सीन लेने का अधिकार दिया गया है। हर महीने की शुरुआत में ही वैक्सीन निर्माता कंपनियां उस महीने के कुल प्रोडक्शन का 50 फीसद वैक्सीन राज्यों के लिए आरक्षित कर देती हैं। मई, 2021 में वैक्सीन निर्माता कंपनियों की तरफ से राज्यों को आठ करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात हुई थी। मई के पहले 19 दिनों में देश में कुल 3.14 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं यानी 16.51 लाख की औसत। अगर राज्यों को शेष बची 4.86 करोड़ वैक्सीन मिल जाती हैं तो उन्हें अगले 12 दिन तक रोजाना 40-41 लाख वैक्सीन डोज देनी होगी। अभी तक की रफ्तार देखते हुए यह मुश्किल दिखता है।

राज्य व्यस्क आबादी दोनों डोज लेने वालों की संख्या फीसद

उत्तर प्रदेश 14.52 33 2.37

बिहार 07.20 7.1 2.37

झारखंड 01.97 06.7 3.40

पंजाब 02.40 7.11 3.48

दिल्ली 01.37 11.10 8.12

हरियाणा 01.74 09.27 5.33

उत्तराखंड 0.77 06.80 8.83

मध्यप्रदेश 05.15 17.24 3.35

गुजरात 4.47 38.44 8.60

बंगाल 06.98 37.77 5.41

Read Also-

GRMC Staff Nurse Recruitment 2021: 238 स्टाफ नर्स पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन