Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पैसों की कमी से जूझ रही कांग्रेस, चंदा ना देने पर बड़े नेताओं पर भड़के राहुल

admin

Fri, Jan 5, 2024

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय चंदे की कमी से जूझ रही है। पार्टी के पास पर्याप्ट फंड नहीं है जिस वजह से चुनावी तैयारियों में भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी वजह से पार्टी ने अपने ही नेताओं से अपील की है कि वे चंदा देना शुरू कर दें जिससे बीजेपी के सामने पार्टी तैयारी कर सके। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी द्वारा बड़े नेताओं की क्लास लगाई गई।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंदे की कमी की वजह से नाराज चल रहे थे। इसके ऊपर पार्टी के ही कुछ बड़े नेताओं द्वारा चंदा नहीं दिया गया था जिस वजह से राहुल और ज्यादा बिफर गए। उनकी तरफ से दो टूक कहा गया कि पार्टी तो मां समान होती है, आप सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और चंदा देना चाहिए। किसी भी तरह की कंजूसी ना बरतें। इसके बाद राहुल ने मजाकिया अंदाज में दिग्विजय सिंह ये भी पूछ लिया कि आपने कमलनाथ से पैसे लिए या नहीं। इस पर सभी कांग्रेस नेता हंसने लगे और माहौल कुछ हल्का हो गया।

वैसे इस समय कांग्रेस को चंदे की जरूरत इसलिए भी पड़ रही है क्योंकि पार्टी का मानना है कि वर्तमान में कॉरपोरेट जगत के ज्यादातर खिलाड़ी बीजेपी को ही सपोर्ट कर रहे हैं, ऐसे में सारा पैसा भी उनके पास ही जा रहा है। इसी वजह से खुद की मदद करने के लिए इस चंदे सिस्टम को शुरू किया गया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे जिनकी तरफ से कहा गया कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

उनकी तरफ से पार्टी को जानकारी दी गई कि संगठन को मजबूत करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। 28 राज्यों के नेताओं के साथ भी बैठक हो चुकी है। मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए भी एक कमेटी का गठन किया जा चुका है। अब ये मीटिंग उस समय हुई है, जब कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में इंडिया गठबंधन भी अपनी पांचवी बैठक करने जा रहा है। ऐसे में उस बैठक से पहले कांग्रेस खुद को और ज्यादा मजबूत करना चाहती है जिससे विपक्षी दलों के सामने उसकी बारगेनिंग पावर बनी रहे।

Read more - Ram Mandir में होंगे कुल 44 द्वार…18 दरवाजे और 14 स्वर्ण जड़ित दरवाजे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन