Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: साइबर सुरक्षा में भारत ने किया अच्छा विकास,दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुआ भारत

admin

Fri, Jul 2, 2021
साइबर सुरक्षा में भारत ने किया अच्छा विकास,दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुआ भारत

भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है व बहुत तेजी से विकास कर रहा है।भारत किसी एक या दो छेत्र में नहीं बल्कि कर छेत्र में हर तरफ से विकास कर रहा है।फिर चाहे आधुनिक से आधुनिक टेक्नोलॉजी हो या स्पेस एक्सप्लोरेशन हो भारत पूरी दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिला के चल रहा है।अभी हाली में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने साइबर सुरक्षा(Cyber Security) के क्षेत्र में अच्छा विकास किया है।

टॉप 10 देशों में शुमार हुआ भारत

साइबर सुरक्षा आज के समय मे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है भले ही नई से नई तकनीक आ गयी है लेकिन नई तकनीक के साथ नई और जटिल समस्याएँ भी साथ आई हैं।किसी भी देश के लिए आज के समय मे साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले युद्ध हथियारों से नही बल्कि डाटा से लड़ जाएगा।जिसके पास सबसे ज्यादा डाटा होगा वही सबसे शक्तिशाली होगा।ऐसे में दुनिया भर के हैकर्स व कई देश अपने दुश्मन देशों का डाटा चुराने के लिए साइबर अटैक करते है।अब जो साइबर सुरक्षा पर जितना ध्यान देगा उसका डाटा उतना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

भारत एक बहुत विशाल देश है और भारत के पास अपना विशाल डाटा है और इसमे कोई शक नही की भारत के दुश्मन उसे चुराने की फिराक में कगे रहते हैं और कई बार कोशिश भी कर चुके हैं।लेकिन भारत के वैज्ञानिक,इंजीनियर व विशेषज्ञों की बुद्धि,योग्यता व अनुभव की वजह से हर बार विफल हो जाते हैं।भारत ने पिछले कुछ वर्षों में साइबर सुरक्षा और काफी ध्यान दिया है और इसलिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र(United Nations) द्वारा बनाये गए ITU वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में 37 पायदानों को लंबी छलांग लगते हुए 10 वां स्थान हासिल किया है।इससे भारत का दबदबा भी बढ़ेगा और भारत की विश्व पटल पे भारत का नाम भी ऊँचा होगा।

भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उठाये कठोर व सराहनीय कदम

संयुक्त राष्ट्र के ITU वैश्विल साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में 10 वां स्थान हासिल करने का मुख्य कारण भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उठाये गए कठोर कदम,नई नीतियों व अमेरिका समेत कई अन्य देशों से साइबर सुरक्षा को लेके सहयोग को बताया जा रहा है।भारत सरकार ने अभी हाली में नए IT नियम लागू किये हैं जो कि एक सराहनीय कदम है।इसके साथ ही मेक इन इंडिया के तहत ज्यादातर उपकरण भारत मे ही बनेंगें।भारत के अमेरिका,ब्रिटेन, फ्रांस,जर्मनी,आदि जैसे विकसित देशों से साइबर सुरक्षा को लेके सहयोग भारत को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छी खासी बढ़त देता है।

Read Also:

भारतीयों ने जमकर किया क्रिप्टो करेंसी में निवेश,अरबों डॉलर का निवेश हुआ भारतीयों की तरफ से

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन