Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

राहुल सुहाने बने अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त मंत्री**

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021: जानिए इसका महत्व, इस बार की थीम व सब कुछ

admin

Mon, May 31, 2021

तंबाकू एक ऐसा पदार्थ है जो कि मानव के सम्पूर्ण जीवन को नष्ट कर सकता है और एक बार यदि इसकी लत लग गयी तो उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है।तंबाकू न सिर्फ कैंसर बल्कि और कई अन्य जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है।तंबाकू के सेवन से मानव अपना सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी खतरे में दाल देता है।

हर साल लाखों लोग तंबाकू के सेवन से अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग जीवन भर के लिए किसी न किसी लाइलाज़ रोग से ग्रसित हो जाते हैं।तंबाकू से मानव जाति को बचाने के लिए अथवा लोगो को जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस(World No Tobacco Day) मनाया जाता है।

जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में सब कुछ!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा साल 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) द्वारा की गई थी परंतु पहला विश्व तंबाकू निषेध दिवस साल 1988 को 7 अप्रैल के दिन मनाया गया था।31 मई 1988 को एक बार फिर से प्रस्ताव पारित हुआ जिसमें ये फैसला लिए गया कि अब से प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा।

इसके मनाने का मूल उद्देश्य लोगो को जागरुक करने एवं उन्हें तंबाकू के अनगिनत नुकसानों के बारे में बताना है।दुनियाभर में कई कार्यकम, प्रदर्शनी व हेल्थ कैम्प आयोजित किये जाती हैं जिसमे लोगों को इसकी लत से छुटकारा पाने के उपाय बताए जाते हैं।इसका एक और उद्देश्य है तंबाकू से होने वाले खतरों से निपटने के लिए व इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए पूरे विश्व को एक साथ लाना व मिलकर विश्व से इसका सफाया करना।

क्या है इस बार की थीम ?

विश्व तंबाकू निषेध दिवस का हर साल एक नया थीम होता है और उसी थीम पर लोगो को जागरूक व अवगत कराया जाता है।थीम के अनुसार ही दुनिया भर में कार्यकम आयोजित होते हैं।इस साल भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021 की एक नयी थीम रखी गयी

इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021 की थीम है----कमिट टू क्विट(Commit To Quit)!

Read Also:

अमेरिकी इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना,अमेरिका क़े परमाणु हथियारों और ठिकानों का रहस्य दुनिया क़े सामने

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन