Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत ने रचा इतिहास,रूस को पीछे छोड़ India दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला देश बना

admin

Tue, Jun 22, 2021
भारत ने रचा इतिहास,रूस को पीछे छोड़ भारत दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला देश बना

भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अभी भले ही कोरोना की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था थोड़ी धीमी रफ्तार से बढ़ रही हो लेकिन फिर भी India की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबरों की कमी नही है।भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी सबसे अच्छी खबर यह है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार(Indian Forex Reserves) लगातार बढ़ रहा है और अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

भारत ने रूस को पछाड़ा

अभी एक हफ्ते पहले ही भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 600 अरब डॉलर का आंकड़ा अपने इतिहास में पहली बार पार करके दुनिया को चौंका दिया था।अभी तक भारत सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में 5वें स्थान और था पर अब एक हफ्ते बाद ही India के विदेशी मुद्रा भंडार में 3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जिसके बाद India ने रूस को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

भारत मे बम्पर विदेशी निवेश

भारत का बाजार इतना बड़ा व इतना आकर्षक है कि कोरोना के बावजूद विदेशी निवेशक India मे जमकर निवेश कर रहे हैं।उन्हें भारत की अर्थव्यवस्था पे पूरा भरोसा है इसलिए India के विदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने का एक प्रमुख कारण विदेशी निवेश है।

जहाँ India मे एक तरफ बम्पर निवेश हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ India के निर्यात(export) लगातार बढ़ रहा है जिससे की India के पास विदेशी पैसा आ रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इसी गति से बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नही जब भारत आए विदेशी मुद्रा भंडार एक खरब के पार चला जाए और ऐसा होते ही भारत एक बहुत बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।दिन प्रतिदिन भारत एक नई शक्ति के रूप में अपने आप को सथापित कर रहा हे।जल्द हे महाशक्ति बनने जा रहा हे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन