Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत का CoWIN ऐप्प हुआ ग्लोबल,50 से भी ज्यादा देशों ने दिखाई रुचि

admin

Thu, Jul 1, 2021
भारत का CoWIN ऐप्प हुआ ग्लोबल,50 से भी ज्यादा देशों ने दिखाई रुचि

भारत एक बहुत बड़ा देश है और कोरोना से भारत मे हुई तबाही किसी से छुपी नही है।दुनियाभर के वैज्ञानिक पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना को हराने का सिर्फ एक ही हथियार है और वो है वैक्सीन।अब भारत जैसे इतने विशाल जनसंख्या वाले देश मे हर नागरिक को वैक्सीन लगाना काफी कठिन है।ऐसे में कोरोना वैक्सीनेशन को सुचारू रूप से चलाना व कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था को भारत में दुरुस्त करने एक लिए भारत सरकार ने CoWIN ऐप्प प्रणाली को शुरू किया जो कि काफी असरदार व सफल रही।अब भारत मे CoWIN की सफलता को देखते हुए कई देशों ने ये रुचि दिखाई है।

50 से अधिक देशों ने दिखाई CoWIN ऐप्प प्रणाली में रुचि

भारत में ज्यादातर लोगों को वैक्सीन CoWIN प्रणाली के माध्यम से ही लगी है और ये प्रणाली भारत मे काफी सफल हुई और इसी सफलता को देखते हुए करीब 50 से अधिक देशों ने अपने यहाँ कोरोना वैक्सीन अभियान के लिए भारत के CoWIN ऐप्प प्रणाली में रुचि दिखाई है।कनाडा ,मेक्सिको,नाइजीरिया,वियतनाम,संयुक्त अरब अमीरात,यूक्रेन समेत करीब 50 देशों ने भारत से CoWIN प्रणाली साझा करने को लेकर मदद मांगी है।

भारत मदद करने के लिए तैयार

ये बात तो शायद पूरी दुनिया जानती है कि जब भी मानवता को बचाने की या किसी की मदद करने की बारी आती है तो भारत कभी भी किसी को ना नही कहता और मदद के लिए सबसे आगे खड़ा रहता है।इसका सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान है,पाकिस्तान से दुश्मनी होने के बावजूद भारत ने पाकिस्तान को कभी मेडिकल सहायता के लिए मना नही किया साथ ही दवा व अन्य जरूरी वस्तुओं का निर्यात भी नही रोका।

भारत CoWIN प्रणाली को सभी के साथ सांझा करने के लिए तैयार है।प्रधानमंत्री मोदी ने CoWIN प्रणाली का एक ओपन सोर्स संस्करण बनाने के निर्देश दिए हैं जिसको को किसी भी देश जो इसमें रुचि दिखाता है उसके साथ सांझा किया जाएगा।

Read Also:

National Doctors Day 2021:जाने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास,महत्व और इस बार की थीम

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन