Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल: एसपी दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सेन महाराज की जयंती मनाई गई

कटनी वन मंडल में ड्रोन संचालन प्रशिक्षण: आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी निगरानी क्षमता

“शहीद वनरक्षक हर्केश गुर्जर को श्रद्धांजलि: कटनी वनमंडल में शोक सभा आयोजित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत का बजा दुनिया मे डंका,मात्र एक साल में रिकॉर्ड 64 अरब डॉलर का हुआ विदेशी निवेश

admin

Thu, Jun 24, 2021
भारत का बजा दुनिया मे डंका,मात्र एक साल में रिकॉर्ड 64 अरब डॉलर का हुआ विदेशी निवेश

भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि भारत को लेके पूर्व में कई गयी कई भविष्यवाणियां गलत साबित हो रहीं हैं।भारत समय से पहले ही एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी भी भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनने से रोक नही पाएगी क्योंकि वर्ष 2020 जब पूरी दुनिया बन्द पड़ गयी थी और कोई व्यवसायिक गतिविधि नही हो रही थी तब भारत मे रिकॉर्ड विदेशी निवेश हुआ।

वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से पूरे भारत मे सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ा था जिसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह से नीचे गिर गयी थी।ऐसे में भारत मे ही कई लोग भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना कर रहे थे लेकिन फिर भी दुनियाभर के निवेशकों को भारत और भारत की अर्थव्यवस्था पे पूरा भरोसा था और इसी वजह से पिछले साल भारत मे जमकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(Foreign Direct Investment) हुआ और भारत की अर्थव्यवस्था ने दोबारा बाउंस बैक करना शुरू कर दिया।संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष भारत मे करीब 64 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया जो कि एक रिकॉर्ड है।

भारत दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा FDI पाने वाला देश बना

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक जहाँ पिछले वर्ष कोरोना की वजस से वैश्विक एफडीआई(FDI) फ्लो में 35 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गयी तो वहीं भारत मे विदेशी निवेश में 2019 के अपेक्षा 7 फीसदी की वृद्धि देखी गयी।जहां एक तरफ वैश्विक एफडीआई फ्लो साल 2019 के 1500 अरब डॉलर से गिरकर 2020 में 1000 अरब डॉलर रह गया तो वही भारत मे 2019 में 51 अरब डॉलर की अपेक्षा 2020 में 64 अरब डॉलर का एफडीआई आया।इसी के साथ पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाले देशों में भारत पांचवें स्थान पर रहा।

Read Also-भारत ने रचा इतिहास,रूस को पीछे छोड़ India दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला देश बना

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन