Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

राहुल सुहाने बने अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के संयुक्त मंत्री**

खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

बरही के जिम में धारदार हथियारों से जमकर हमला, पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट — CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी, सतना और रीवा में बड़े बदलाव, नए एएसपी कमल मौर्य को कटनी की कमान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारतीय सेना को जल्द मिलेंगी नई आधुनिक बोट्स,चीन के खिलाफ LAC पर होंगी तैनात

admin

Tue, Jun 15, 2021
भारतीय सेना को जल्द मिलेंगी नई आधुनिक बोट्स,चीन के खिलाफ LAC पर होंगी तैनात

पिछले वर्ष भारत और चीन के बीच LAC ओर विवाद शुरू हो गया था जो अब तक पूरी तरह से खत्म नही हुआ है।अब ये विवाद मुख्यता पांगोंग त्सो(Pangong Tso) इलाके में हुए था।अब पांगोंग झील में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए अलग किस्म की आधूनिक बोट्स की जरूरत पड़ती है।अब चीन के पास तो ऐसी बोट्स थीं लेकिन भारत के पास ऐसी बोट्स नही थीं।इसलिए पिछले वर्ष भारतीय सेना ने  29 नई और अत्याधुनिक बोट्स का आर्डर दिया था जिसकी डिलीवरी अब भारतीय सेना को की जा रही है।


पिछले वर्ष इसी समय भारत और चीन के बीच मामूली झड़प से ये विवाद शुरू हुआ था और बाद में धीरे धीरे ये विवाद इतना बढ़ गया था कि हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे और चीन के दो दर्जन से भी ज्यादा सैनिक मारे गए थे।चीन हथियारों व संसाधनों के मामले में भारत से काफी आगे था लेकिन जब बात आई जवानों के साहस,शौर्य व काबिलियत की तब भारतीय जवान चीनी सैनिकों से कही ज्यादा आगे है और यही कारण है कि चीन अपने इरादों में कामयाब नही हो सका।

कौन सी बोट्स का आर्डर दिया है भारतीय सेना ने?

दरअसल पांगोंग झील में पेट्रोलिंग(patrolling) करने के लिए व जवानों की तुरंत तैनाती(quick deployment) के लिए भारत को नई और अत्याधुनिक तकनीक से लैस बोट्स की जरूरत थी।इसकी जरूरत तब और बढ़ गयी जब चीन ने पांगोंग झील में अपनी बोट्स को उतार दिया और अपनी पकड़ मजबूत कर ली ऐसे में भारतीय सेना ने तत्काल 29 आधुनिक बोट्स का आर्डर दे दिया।


भारतीय सेना ने कुल 29 बोट्स का आर्डर दिया था जिसमे से की 12 बोट्स निगरानी(surveillance) और पेट्रोलिंग के लिए उपयोग की जाएंगी और 17 बोट्स जवानों की तत्काल तैनाती के लिए उपयोग की जाएंगी।प्रत्येक बोट में 20 जवान बैठ सकते हैं व सभी बोट्स अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं।आपको बता दें कि ये सभी बोट्स पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक(Make In India) से भारत मे ही बनाई गई हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन